Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक-इंटर की परीक्षा : डीसी

Ramgarh : आगामी माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर डीसी माधवी मिश्रा ने शनिवार को परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक की. डीसी ने केंद्र अधीक्षकों से तैयारियों की जानकारी ली. बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 13730 विद्यार्थी माध्यमिक की परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है. वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 12174 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए कुल 40 परीक्षा केंद्रों बनाए गये हैं. बैठक के दौरान एसडीओ मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान धारा 144 लागू रहेगा. सभी केंद्र अधीक्षक इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखेंगे कि परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों के अलावे कोई और न हो. साथ ही सभी लोग अपने केंद्रों पर लगे सीसीटीवी की भी जांच कर लें, यदि सीसीटीवी खराब है तो उसे ठीक करा लें. डीसी माधवी मिश्रा ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा को संपन्न कराएं. साथ ही परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय आदि की उचित व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया. बैठक के दौरान कोषागार पदाधिकारी मंजू शोभा एक्का, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम कुमार, सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-hazaribaghs-daughter-tavishi-shines-in-lakme-fashion-week/">गौरव

के पल : लैक्मे फैशन वीक में हजारीबाग की बेटी तविशी ने बिखेरा जलवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही