Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में बीमा कर्मचारी संघ का सम्मेलन 27-28 अगस्त को, चार सौ प्रतिनिधि भाग लेंगे

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : बीमा कर्मचारी संघ के हजारीबाग मंडल के 29 वें सम्मेलन की तैयारी पूरी हो गई है. दो दिवसीय यह सम्मेलन 27-28 अगस्त को टाउन हाल में होगा. स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. काशीनाथ चटर्जी ने बताया कि बीमा कर्मचारी संघ का सम्मेलन समझदारी, एकजुटता और आत्मविश्वास का सम्मेलन होगा. सम्मेलन के माध्यम से मजदूर विरोधी श्रम कानून, बैंकों के निजीकरण, पब्लिक सेक्टर की बिक्री, देश के संसाधनों के बेलगाम निजीकरण की केन्द्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा. संघ के महामंत्री जगदीश चंद्र मित्तल ने कहा कि सम्मेलन का उद्घाटन आल इंडिया इन्श्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री श्रीकांत मिश्रा करेंगे तथा मुख्य अतिथि ईस्ट सेंट्रल जोनल इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी होंगे. निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी एवं सीटू के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव अतिथि रहेंगे. उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में पूरे हजारीबाग मंडल के लगभग चार सौ प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक हिस्सा लेंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-youth-accused-of-sexual-abuse-jailed/">

बोकारो: युवक पर यौन शोषण का आरोप, जेल   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही