Search

 
 
 

लातेहार: आरागुंडी में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का सम्मेलन आयोजित

 
Latehar: सदर प्रखंड के उदयपूरा पंचायत के आरागुंडी ग्राम में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, लातेहार जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया. मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि बड़े संघर्ष के बाद झारखंड अलग राज्‍य बना है. आज हमारे प्रदेश के मुख्‍यमंत्री झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरू शिबू सोरेन पुत्र हेमंत सोरेन हैं. उन्‍होंने झारखंड आंदोलनकारियों को उनका हक व अधिकार देने की बात कही. आगे कहा कि झारखंड सरकार खनिजों का 26 प्रतिशत रॉयल्टी की मांग केंद्र सरकार से कर रही है. अभी तो सरकार ने मात्र डेढ़ प्रतिशत 36 लाख करोड़ रुपये की मांग कर रही है. समता जजमेंट के तहत और 26 प्रतिशत रॉयल्टी का अधिकार चाहिए. पुष्कर ने कहा कि सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान-समान, अलग झारखंडी पहचान, आंदोलनकारियों की संतान को शत प्रतिशत रोजी रोजगार एवं नियोजन के अधिकार और सम्मान पेंशन राशि कम से कम 50 हजार रुपए देने की मांग सरकार से की गयी.  दक्षिणी छोटानागपुर की अध्यक्ष रोजलिन तिर्की ने कहा कि झारखंडी की पहचान को बचाये रखना है. उन्‍होंने झारखंडी अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए एक हूल करने की अपील की. मौके पर अनिल मनोहर खलखो, वीरेंद्र उरांव, श्याम बिहारी यादव, राजीव कुमार भास्कर, दया पांडेय, राधिका पासवान, रमन गंझू ,दीपक पांडे, राजू उरांव, जयराम भगत, आफताब खान अर्जुन गंंझू, दिनेश चंद्रवंशी व राजेश उरांव आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ गुप्ता तथा धन्‍यवाद ज्ञापन सूरज देव भगत ने किया. कार्यक्रम में झारखंड के आंदोलन के शहीद हुए आंदोलनकारियों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इसे भी पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-said-he-met-george-soros-at-hardeep-puris-house-union-minister-said-tharoor-had-submitted-the-guest-list/">शशि

थरूर ने कहा, हरदीप पुरी के घर जॉर्ज सोरोस से मिला था, केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेहमानों की लिस्ट थरूर ने सौंपी थी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही