Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवबंद में आज मुस्लिम संगठनों की कॉन्फ्रेंस, 5 हजार मुस्लिम धर्मगुरु जुटेंगे, कॉमन सिविल कोड, ज्ञानवापी पर चर्चा संभव

Advertisement
Advertisement
Lucknow : उत्तर प्रदेश के देवबंद में आज शनिवार को देश भर से लगभग 5 हजार मुस्लिम धर्मगुरु जुटेंगे. खबरों के अनुसार ये धर्मगुरु अलग अलग संगठनों से जुड़े हुए हैं. जमीयत ने कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए इन्हें बुलाया है. इसकी अध्यक्षता मौलाना महमूद मदनी करेंगे. जानकारी के अनुसार कॉन्फ्रेंस में चर्चा के मुख्य बिंदु ज्ञानवापी, कुतुब मीनार, मथुरा रहेंगे. सूत्रों के अनुसार कॉमन सिविल कोड को लेकर भी यहां चर्चा संभव है. कॉन्फ्रेंस देवबंद के ईदगाह में आयोजित की जा रही है. मुस्लिम धर्मगुरुओं के इस कॉन्फ्रेंस में 5000 मौलाना, इमाम, धर्मगुरु और मुस्लिम बुद्धिजीवी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-may-28-panchayat-election-polling-concluded-demand-for-survey-of-old-mosques-bjps-political-proposal-will-focus-on-corruption/">सुबह

की न्यूज डायरी।।28 मई।।पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न।।पुरानी मस्जिदों के सर्वे की मांग।।भ्रष्टाचार पर केंद्रित होगा भाजपा का राजनीतिक प्रस्ताव।।सेना का वाहन नदी में गिरा,7 शहीद।। समेत कई खबरें और वीडियो।।

मुस्लिम धर्मगुरु मुसलमानों के मसले पर अपनी भूमिका तय करेंगे

जानकारी के अनुसार जलसे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सहित अलग-अलग मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोग, इस्लाम के जानकार सहित कुछ मुस्लिम बुद्धजीवी शिरकत करेंगे. यह कॉन्फ्रेंस दर्शायेगी कि देश भर के मुसलमान एकजुट हैं. कुछ समय से देखने में आ रहा है कि देश के किसी भी हिस्से में मुसलमानों से जुड़ा कोई विवाद हो तो वहां पर असदुद्दीन ओवैसी सबसे पहले पहुंचते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं. इसलिए मुस्लिम धर्मगुरु मुसलमानों के मसले पर अपनी भूमिका तय करेंगे. इस जलसे के पीछे जमीयत की क्या सोच है यह तो बाद में ही साफ होगा लेकिन इतना तो जरूर है कि जमीयत इस कोशिश में तो है कि देश भर के मुसलमानों को एक मंच पर जुटाया जा सके. इसलिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों को तवज्जो दी जा रही है. कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन सतर्क है. खबर है कि एसएसपी समेत बड़े अधिकारी कल रात से ही देवबंद में डेरा डाले हुए हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही