Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाधर्मप्रान्तीय कैथॉलिक संघ का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मेलन संपन्न

Ranchi: महाधर्मप्रान्तीय कैथॉलिक महिला संघ समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मेलन का आयोजन संत अल्बर्टस कॉलेज के सभागार में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो शामिल हुए. इस दौरान आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कहा कि समाज में अनेकों तरह की असमानताएं हैं. और उन विषमताओं को दूर किए बिना एक सभ्य और खुशहाल समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है. जो असमानताएं है. उन्हें दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आने की आवशकता है. और इस नेक कार्य में वे चैंपियन बनने की जरूरत है. एक ख्रीस्तीय मां को ईश्वरीय प्रेम तथा अच्छे गुणों में आगे बढ़ना चाहिए. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/holi-meeting-of-jharkhand-journalist-association-in-garhwa-secretary-said-maintain-credibility-of-news/">झारखंड

जर्नलिस्ट एसोसिएशन का गढ़वा में होली मिलन, सचिव बोले- खबरों की विश्वसनीयता बनाएं रखें
सीबीसीई (कैथोलिक बिशपस कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया) ट्राईबल अफेयर्स दिल्ली के सिस्टर ललिता रोशनी लकड़ा डीएसए ने कहा कि- लैंगिक समानता और एक साथ सतत मातृत्व की ओर पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा लैंगिक भेद नहीं होना चाहिए. नारी का भी परिवार, समाज और देश के निर्माण में अहम योगदान होता है. उसे उचित सम्मान मिलना चाहिए. महिलाओं पर हो रहे विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न और अपराध हो रहे हैं. आदिवासी महिलाओं पर परंपरा और मान्यता के नाम पर बहुत से बातों में उन्हें मुख धारा से वंचित किया जाता है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-05-march-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।05 MAR।।सीएम के प्रधानसचिव पर BJP के गंभीर आरोप।।सिब्बल के समर्थन में आए सीएम हेमंत।।आदिवासी संगठनों ने दिखायी ताकत।।विपक्षी नेताओं का पीएम को लेटर।।देश का नहीं किया अपमान-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता बोर्ड संयुक्त सचिव रंजीता हेमरोम ने कहा अपने बच्चे की अच्छी परवरिश करनी चाहिए. एक मां को अपने बच्चों और परिवार के भरपूर प्यार और समय देने की जरूरत है. मौके पर रांची महाधर्मप्रांती कैथॉलिक महिला संघ ,पल्ली पुरोहित आनन्द डेविड खलखो, संचालिका सिस्टर लूसिया मिंज , सभानेत्री लीली बरला, सचिव सरोजनी लकड़ा, ग्रेस केरकेट्टा समेत सैकड़ो शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही