Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल से शुरू होगा महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन, छह मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व व दिशा-निर्देश पर कल से दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा. यह सम्मेलन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में यह आयोजन होगा. उद्घाटन के दौरान मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे. इसके झारखंड पुलिस के सभी जिला-इकाइयों में सिपाही, हवलदार, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर व डीएसपी स्तर की 200 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी. राज्य में पहली बार यह आयोजन हो रहा है. एडीजी सुमन गुप्ता ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/existence-of-indi-alliance-in-jharkhand-is-in-danger-babulal/">झारखंड

में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में : बाबूलाल

इन छह मुख्य मुद्दे पर होगी चर्चा

-पुलिस और कल्याण मामले में महिलाओं के लिए न्यूनतम सुविधा. -प्रशिक्षण की आवश्यकताएं और दृष्टिकोण में परिवर्तन. -पुलिस बल में महिलाओं की उन्नति का समर्थन करने वाली नीतियां. -पुलिस में महिलाओं के लिए जीवन शैली प्रबंधन. -पुलिस में महिलाओं के लिए फोरम -समाज में योगदान.

सम्मेलन के समापन के दौरान शामिल होंगे सीएम और कल्पना सोरेन

सम्मेलन के समापन के दौरान सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शामिल होंगे. 23 अगस्त को यह सम्मेलन 12.15 से शुरू होगी और पांच बजे शाम तक चलेगी. वहीं दूसरे दिन यानि 24 अगस्त को यह सम्मेलन सुबह के 9.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2.30 बजे समापन होगा.

महिला पुलिस, सेवा, सुरक्षा व सम्मान है थीम

इस सम्मेलन का थीम है महिला पुलिस, सेवा, सुरक्षा व सम्मान. इसमें महिला पुलिस को कार्य स्थल पर होने वाली परेशानी, आवश्यकताओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श होगा. इसमें महिला अधिकारियों की चुनौती, उपलब्धि व भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी. डीजीपी ने बताया कि पुलिस सम्मेलन में राज्य की पुलिस के सभी जिला और इकाई से आरक्षी, हवलदार, जमादार, दरोगा, इंस्पेक्टर, डीएसपी सम्मिलित होंगे. डीजीपी के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों के लिए यह खुला मंच होगा, जहां वे अपनी समस्याओं का खुलकर जिक्र करेंगी. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/hindus-have-no-option-but-to-be-tortured-under-hemant-raj-bauri/">हेमंत

राज में हिंदुओं को प्रताड़ित होने के अलावा कोई चारा नहीं: बाउरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही