Search

 
 
 

लगातार न्यूज की खबर पर मुहर, डीआईजी की टीम ने हजारीबाग में पकड़ा अवैध कोयला लदा ट्रक

 
Hazaribagh : हजारीबाग में अवैध कोयले से लदे ट्रक को डीआईजी की टीम ने पकड़ा है. शुक्रवार की देर रात हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर को गुप्त सूचना मिली कि नगमा टोल टैक्स के पास कई अवैध कोयला लदे ट्रक पार करने वाले है, जिसके बाद पुलिस टीम को नगमा टोल प्लाजा के पास भेजा गया. इस दौरान 12 चक्का ट्रक( एनएल 01 एए 7064) नगमा टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया. जिसके बाद ट्रक के चालक से ट्रक पर लोड कोयला के संबंध में वैध कागजात की मांग की गयी, तो चालक के द्वारा वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये जा सके.

हजारीबाग">https://lagatar.in/who-is-protecting-the-illegal-coal-trade-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में कोयले के अवैध कारोबार को कौन संरक्षण दे रहा है?

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि इस ट्रक के मालिक बिनु सिन्हा हैं. इसके बाद पुलिस द्वारा ट्रक और उसके चालक को कुर्रा थाना को सुपुर्द कर दिया गया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. गौरतलब है कि लगातार न्यूज़ ने प्रमुखता से यह खबर चलायी थी कि हजारीबाग में हो रहे कोयले के अवैध कारोबार को किसका संरक्षण है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही