Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जांच में हुई पुष्टि, जुस्को कर रही खरकई नदी के किनारे अतिक्रमण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : आदित्यपुर टॉल ब्रिज कदमा थाना क्षेत्र से सटे खरकई नदी के नीचले इलाके का टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) की ओर से किए गए अतिक्रमण और निर्माण के मामले की जल संसाधन विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच पूरी कर ली है. हालांकि टीम ने अभी अपनी जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को नहीं सौंपी है. लेकिन जानकारी के अनुसार टीम ने जांच में अतिक्रमण की पुष्टि की है. इस मामले में अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगे जाने की अनुशंसा की गई है. संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी. ज्ञात हो कि इस मामले में शिकायत मिलते ही जल संसाधन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग के अधीक्षण अभियंता स्तर के तीन अधिकारियों की तकनीकी टीम का गठन कर दिया है. उक्त टीम में गाजिया बराज के अधीक्षण अभियंता, ईचा डैम के अधीक्षण अभियंता और डिजाइन के कार्यपालक अभियंता शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/tej-pratap-yadav-will-take-out-a-foot-march-from-gandhi-maidan-today-invites-tejashwi-too/">आज

गांधी मैदान से तेजप्रताप यादव निकालेंगे पैदल मार्च, तेजस्वी को भी दिया आमंत्रण
इस संबंध में विभाग के मुख्य अभियंता प्रदीप नारायण सिंह ने बताया कि टॉल ब्रिज के पास जुस्को की ओर से नदी तट का अतिक्रमण करने की सूचना कार्यपालक अभियंता से मिली थी. इसकी जांच के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर के तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई है. उक्त टीम को इस पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया गया है. टीम ने जांच पूरी कर ली है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं सौंपी है. इससे इस मामले में क्या पाया गया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. अगर अतिक्रमण की बात सामने आएगी तो जुस्को को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा. संतोषजनक जवाव नहीं होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर, मिली जानकारी के अनुसार जांच टीम ने धरातल का गहन मुआयना में पाया कि जुस्को की ओर से नदी के कैचमैंट एरिया का अतिक्रमण किया गया है, जो नदी के बहाव को प्रभावित करेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही