Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार के संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों का हुआ संगम : दीपक प्रकाश

Ranchi : मुख्यमंत्री आवास में तीन मुख्यमंत्रियों हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भ्रष्टाचार के पोषक और संरक्षक तीन मुख्यमंत्रियों के संगम ने भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र भूमि को अपवित्र किया है. मोदी सरकार में देशभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की दबिश बढ़ी है, जिसके कारण भ्रष्टाचारी और उनके संरक्षक बेचैन हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वालों की पोल खुल चुकी है. अन्ना हजारे के आदर्शों को ठेंगा दिखाने वाली आप पार्टी की सरकारों की कथनी और करनी का अंतर उजागर हो चुका है.

यह मुलाकात भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कवायद

दीपक प्रकाश ने कहा कि शराब घोटाले में केजरीवाल सरकार के मंत्री रहे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री का चरित्र भी जगजाहिर है. उनकी सरकार भी डेढ़ वर्षों से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. झारखंड में भी शराब घोटाले उजागर हुए हैं. वरिष्ठ नौकरशाह से केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूछताछ चल रही है. ऐसे में यह मुलाकात भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कवायद है, लेकिन सच कभी छिपता नहीं. भ्रष्टाचार करने वालों और उसे संरक्षण देने वालों को उसका परिणाम भुगतना ही पड़ेगा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-reached-ranchi-said-organization-expansion-is-my-resolution/">रांची

पहुंचे झारखंड जदयू प्रभारी, कहा- संगठन विस्तार ही मेरा संकल्प
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही