Search

 
 
 

18+ वैक्सीनेशन के पहले दिन सेंटर को लेकर रही उलझन, इस वर्ग के लिए बनाए गए हैं सिर्फ 10 केंद्र

 

Ranchi : झारखंड में शुक्रवार से 18+ आयु वर्ग लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई. पहले दिन पर ही सेंटर्स और टीकाकरण को लेकर थोड़ी अव्यवस्था रही और लोगों में कुछ उलझनें दिखीं. जिला प्रशासन ने 18+ टीकाकरण के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 5-5 सेंटर्स ही चिह्नित किये थे, पर लोग पहले से 45 से अधिक उम्र वालों लोगों के लिए बनाए गए सेंटर्स पर भी पहुंच रहे थे. प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने लोगों को एक बार फिर इससे जुड़ी जानकारी दी. 18-44 वर्ष के लोगो के लिए केवल 10 केंद्र बनाए गए हैं. वहीं 45 वर्ष से अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए जिले में 51 केंद्र हैं.

 

फर्ज़ी तरीके से टीका लेने का प्रयास करने वालों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

बताया गया कि जिला प्रशासन को यह शिकायत मिल रही है कि कई केंद्रों पर लोग फर्जी तरीके से टीका लेने का प्रयास कर रहे हैं. बिना रजिस्ट्रेशन कराए दूसरों के स्क्रीनशॉट या रजिस्ट्रेशन स्लिप के हार्ड कॉपी को एडिट कर वैक्सीन लेने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई करने की बात कही.

18+ के लिए टीकाकरण शहरी क्षेत्र में बनाए गए केंद्र

  1. एटीआई हॉस्टल
  2. सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट स्कूल, बरियातू रोड
  3. वीमेन्स कॉलेज (साइंस ब्लॉक) सर्कुलर रोड
  4. राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर
  5. संत जेवियर स्कूल, डोरंडा

18 प्लस के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए सेंटर्स

  1. खलारी, चुरी पंचायत
  2. सिल्ली, ओल्ड हॉस्पिटल
  3. तमाड़, बुनियादी स्कूल
  4. नामकुम हाई स्कूल
  5. मांडर पंचायत भवन, मांडर

18-44 वर्ष के वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन CoWIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक करना जरूरी है. वे खुद भी रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से CoWIN ऐप डाउनलोड कर या http://selfregistration.cowin.gov.in/">https://selfregistration.cowin.gov.in/">http://selfregistration.cowin.gov.in/

पर क्लिक कर रेजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक कर सकते हैं. इसके बाद ही लोगों का टीकाकरण किया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही