Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नारी शक्ति वंदन बिल पास होने पर पीएम मोदी को बधाई : जय प्रकाश पांडेय

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता और अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार को बधाई देते हुए कहा कि ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन बिल का लोकसभा से पास होना समस्त राष्ट्र के वैभव का विजय है. अब नारी को सभी क्षेत्रों में 33% आरक्षण होगा. नए संसद भवन में 454 सांसदों ने समर्थन में मतदान कर नारी शक्ति को सम्मान दिया है. यह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. आजादी के बाद अमृत काल में नारी को अधिकार और सम्मान की रक्षा हुई है.अब आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका व सहायिका को अपना अधिकार लेने का रास्ता साफ हो गया है. अब नारी शक्ति के अधिकार को कोई शक्ति रोक नहीं सकती है. वर्षों से शोषित पीड़ित महिलाओं को मुक्ति का अवसर आ गया है. बहुत जल्द भारत सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत महिला कर्मचारियों का उद्धार करते हुए उन्हें केंद्रीय वेतनमान देकर सम्मानित करेगी. महिला पूरे हक के साथ अपना सम्मान लेने की अधिकारी आज से बन गई हैं. पूरे राष्ट्र की महिलाओं में खुशी की लहर है.

20 सितंबर को नारी सम्मान दिवस के रूप में मानने की घोषणा करें

उन्होंने कहा कि एक ही चाल से विपक्ष को भी धराशाई करते हुए नारी शक्ति वंदन बिल पर सबका समर्थन लेना अत्यंत ही सराहनीय कार्य हुआ है. दुनिया के देश भारत के बढ़ते कदम और नारी सम्मान के दृष्टिकोण को ध्यान से अवलोकन कर रहे हैं. भारत को अब विकसित राष्ट्र की श्रेणी में जाने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती है. समस्त भाजपा परिवार और अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ सह हिंदू धर्म रक्षा मंच झारखंड प्रदेश की ओर से मोदी सरकार को दिल से हार्दिक बधाई देते हुए भारत सरकार से आग्रह करती है की 20 सितंबर को नारी सम्मान दिवस के रूप में मानने की घोषणा करे. ताकि समस्त राष्ट्र नारी सम्मान दिवस को पूरा राष्ट्र प्रति वर्ष मनाकर नारी का सम्मान करता रहे.
इसे भी पढ़ें – विनोद">https://lagatar.in/on-the-100th-anniversary-of-vinod-bihari-mahato-ajsu-party-will-hold-100-meetings-across-the-state/">विनोद

बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ पर आजसू पार्टी करेगी राज्य भर में 100 सभाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही