Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने 91 बार गाली दी, गालियां देने वाले मिट्टी में मिल जायेंगे : मोदी

Hamnabad (Karnataka) : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अब केवल कुछ दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में बीजेपी की ताबड़तोड़ रैलियों का दौर जारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक में बीदर के हुमनाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने डबल इंजन सरकार का मतलब डबल बेनिफिट बताया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने अब तक मुझे 91 बार गाली दी. जब-जब कांग्रेस ने गाली दी, तब-जब जनता ने सजा दी. कहा कि कांग्रेस की गाली का जवाब जनता वोट से देगी, कांग्रेस की गालियों की लिस्ट बहुत लंबी है. कांग्रेस के बड़े नेता गाली देते रहते हैं. कई महापुरुष भी कांग्रेस की गालियों के शिकार हुए हैं. गालियां देने वाले मिट्टी में मिल जायेंगे.

कर्नाटक को देश में नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव बताया

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में 100 से ज्यादा सिंचाई योजनाएं दशकों से लटकी हुई थीं. लेकिन पिछले 9 सालों में दशकों से अधूरी पड़ी 60 से ज्यादा सिंचाई योजनाओं को हमने पूरा किया. उन्होंने बीदर से उनके विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने पर खुशी जताई और बताया कि इस जगह का आर्शीवाद उन्हें तब भी मिला था जब वह पीएम बने थे. उन्होंने इस चुनाव को कर्नाटक को देश में नंबर 1 राज्य बनाने का चुनाव बताया. राज्य का विकास तभी हो सकता है जब उसके सभी अंगों का विकास हो. यह चुनाव राज्य की भूमिका तय करेगा और इसे नंबर 1 बनाने के लिए डबल इंजन सरकार राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

कांग्रेस की गाली का जवाब जनता वोट से देगी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में बीजेपी शासन में राज्य में विदेशी निवेश तीन गुना बढ़ा है. प्रदेश में दोगुनी गति से दोहरा विकास हो रहा है. कर्नाटक फिर से भाजपा के लिए तैयार है. कांग्रेस केवल कर्नाटक के किसानों और लोगों से झूठे वादे किए थे, कांग्रेस सरकार के तहत राज्य के किसानों को कोई लाभ नहीं मिला. कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया.

गरीबों के संघर्ष और दर्द को कभी नहीं समझती कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस गरीबों के संघर्ष और दर्द को कभी नहीं समझेगी. कांग्रेस ने यहां सदनों की गति धीमी की. लेकिन भाजपा ने यहां महिलाओं को मकान का मालिकाना हक दे दिया. कांग्रेस को सिर्फ सीटों की चिंता है न कि राज्य की जनता की. कांग्रेस ने राज्य में विकास ठप कर दिया है.
इसे भी पढ़ें – अग्रवाल">https://lagatar.in/aggarwal-brothers-murder-statements-of-lokesh-chowdhary-and-other-accused-recorded/">अग्रवाल

बंधु हत्याकांड : लोकेश चौधरी समेत अन्य आरोपियों के बयान दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही