Search

 
 
 

कोरोना की तीसरी लहर के लिए कांग्रेस सतर्क, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ कर रहा समीक्षा

 
Bokaro: कांग्रेस का जिला स्वास्थ्य विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकी कुमार की अध्यक्षता में बोकारो के सेक्टर 1 स्थित सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी नैयर उपस्थित हुए. जिनका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष पी नैयर ने कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर का सोनिया गांधी के आवाहन पर पूरे देशभर में मदद पहुंचाने का काम किया गया. राज्यों में कोविड कंट्रोल रूम बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मदद से आम जनता के लिए मदद पहुंचाने का काम किया गया. चाहे वह बेड दिलाने का मामला हो, या वेंटिलेटर का या फिर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का, यह सभी काम संगठन के द्वारा किया गया. जहां-जहां कोविड कंट्रोल रूम है वहां से दवाइयों के लिए डॉक्टर्स के द्वारा परामर्श भी दिया गया. देखिए वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=5LZjJ3SlFsU

इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/teenager-seriously-injured-after-falling-from-purushottam-express-train-at-bokaro-station/93747/">बोकारो

स्टेशन पर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन से गिरी किशोरी गंभीर रूप से घायल

तीसरी लहर के लिए कांग्रेस सतर्क

झारखंड में कोबिट कंट्रोल रूम का पी नैयर को इंचार्ज बनाया गया है. पी नैयर ने कहा कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में डेढ़ महीने मेहनत कर सर्वे किया. जिसमें किन-किन लोगों की कोरोना से मौत हुई है उन लोगों को सर्टिफिकेट मिला कि नहीं? उसकी एक सूची तैयार किया जानी है. बताया जा रहा है कि 6 से 8 हफ्ते के अंदर कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो सकती है. यह बहुत ही भयावह और खतरनाक है. जिसकी समीक्षा की जा रही है. इसी सिलसिले में आज हमारा बोकारो आना हुआ और यह समीक्षा बैठक में शामिल होना हुआ है. ताकि हम समीक्षा कर सके जो कोरोना के सेकंड वेब में टेक्निकल समस्या आ रही थी, वह इस बार थर्ड-वेब में ना हो. कमेटी ने क्या बेहतर काम किया है और आने वाले समय में क्या बेहतर हो, उसकी हम शुरुआत कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें-स्मार्ट">https://lagatar.in/vishnu-aggarwal-has-done-management-in-smart-city-government-should-conduct-investigation-nishikant/93718/">स्मार्ट

सिटी में विष्णु अग्रवाल ने किया है मैनेजमेंट, जांच कराए सरकार- निशिकांत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही