Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने लगाया आरोप, मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश में लगी है भाजपा

New Delhi : कर्नाटक चुनाव अभियान लगातार जहरीला होता जा रहा है. राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर निम्न स्तरीय टिप्पणियां करने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का आरोप है कि भाजपा नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश रच रहे हैं. सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा इस हद तक नीचे गिर गयी है कि वह मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या करवाना चाहती है. इस क्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया है. इसलिए भाजपा की परेशानी बढ़ गयी है. कर्नाटक की जनता कांग्रेस पर अपना प्यार लुटा रही है, इसलिए भाजपा बौखला गयी है.

भाजपा यह जान गयी है कि माहौल उनके खिलाफ है

सुरजेवाला के अनुसार कर्नाटक चुनाव प्रचार के क्रम में भाजपा यह जान गयी है कि माहौल उनके खिलाफ है. इसलिए अब वह मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार की हत्या की साजिश में जुट गयी है. उन्होंने कहा कि यह चित्तापुर से भाजपा के उम्मीदवार की ऑडियो रिकॉर्डिंग से स्पष्ट हो गया है. उन्होंने ऑडियो क्लिप भी सुनाई, जिसे चित्तापुर से भाजपा उम्मीदवार की आवाज बताया जा रहा है. रणदीप सुरजेवाला ने  भाजपा उम्मीदवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का चहेता  करार दिया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही