Search

 
 
 

कांग्रेस का आरोप, पवन खेड़ा को निशाना बनाने के लिए हिमंता राज्य मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं

कांग्रेस ने पूछा कि क्या हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं? उनके हलफनामे में दुबई की दो संपत्तियों का खुलासा क्यों नहीं किया गया? चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या वह कार्रवाई करेगा?
 

New Delhi : कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एआईसीसी मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा को निशाना बनाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राज्य मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वे पूछे गये सवालों के जवाब नहीं दे रहे हैं. 

 

 

कॉंग्रेस ने पूछा कि क्या हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं? उनके हलफनामे में दुबई की दो संपत्तियों का खुलासा क्यों नहीं किया गया? चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या वह कार्रवाई करेगा?

 

कॉंग्रेस ने पूछा है कि यूके में सीएम की पत्नी और भुइयां प्रॉपर्टीज लिमिटेड के बीच क्या संबंध है. रिनीकी भुयनसरमा एसेट कलेक्टिव एलएलसी और ह्रीनिकीनांडी एलएलसी, दोनों व्योमिंग में पंजीकृत संस्थाओं को स्पष्ट करें?

 

कॉंग्रेस ने पूछा कि क्या फर्जी केवाईसी  दस्तावेजों का इस्तेमाल शेल कंपनियां बनाने और संपत्ति हासिल करने के लिए किया गया था? कॉंग्रेस ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा है कि सवाल पूछना और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराना लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका है.

 

असम के मुख्यमंत्री को सलाह दी कि डराने-धमकाने और ध्यान भटकाने के बजाय उन्हें सवालों के जवाब देने चाहिए.  बता दें कि गुवाहाटी हाई कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर की गयी उनकी टिप्पणियों को लेकर दर्ज आपराधिक मामले में पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही