Search

 
 
 

कांग्रेस का आरोप, मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय पीएम ने किया तय

 
NewDelhi :  लोकसभा चुनाव और भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. देवड़ा द्वारा पार्टी से इस्तीफा और प्राथमिक सदस्यता त्यागने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाये हैं. कांग्रेस का कहना है कि मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की घोषणा का समय पीएम द्वारा तय किया गया है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि गत शुक्रवार को ही उनकी देवड़ा के साथ फोन पर बातचीत हुई थी और वह पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलना चाहते थे. क्योंकि वह अपनी पूर्व की लोकसभा सीट (दक्षिण मुंबई) को लेकर चिंतित थे.

कॉल पर देवड़ा ने राहुल से मिलने की जतायी थी इच्छा

कांग्रेस महासचिव ने  कहा कि सुबह 8:52 बजे देवड़ा ने मुझे मैसेज किया था. उसी दिन दोपहर 2:47 बजे मैंने जवाब दिया और पूछा कि `क्या आप पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं?` फिर 2:48 बजे उन्होंने एक संदेश भेजा कि क्या आपसे बात हो सकती है? मैंने उनसे कहा कि आपको कॉल करूंगा. उसी दिन 3:40 बजे उनसे बात की. दावा किया कि देवड़ा को दक्षिण मुंबई सीट को लेकर चिंता थी. वह राहुल गांधी से मिलकर इस सीट के बारे में बात करना चाहते थे. वह चाहते थे कि इस बारे में मैं भी राहुल गांधी से बात करूं.

हर मुश्किल परिस्थिति में कांग्रेस के साथ खड़े रहे मुरली देवड़ा 

रमेश ने देवरा पर कटाक्ष करते हुए `एक्स` पर पोस्ट किया कि मैं मुरली देवड़ा (मिलिंद के दिवंगत पिता) के साथ अपने लंबे वर्षों के जुड़ाव को बड़े ही सुखद तरीके से याद करता हूं. सभी राजनीतिक दलों में उनके करीबी दोस्त थे, लेकिन वह एक धुर कांग्रेसी थे, जो हर मुश्किल परिस्थिति में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे. तथास्तु! [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही