Search

 
 
 

कांग्रेस का आरोप, पीएम मोदी, योगी राम मंदिर का चंदा चुराने वालों के पापों पर पर्दा डाल रहे हैं

National News : कांग्रेस संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में चुप रहते हैं और अन्य मुद्दों पर ध्यान भटकाकर देश का ध्यान दूसरी तरफ ले जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें यह जान लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी सच को सामने  लाकर रहेगी.
 
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

National News :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह. योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम मंदिर के लिए दिया गया चंदा चुराने वाले चोरों के पापों पर पर्दा डालने का काम कर रहे हैं,  बजाय इसके कि वे इस मामले की व्यापक जांच करवायें. यह आरोप आज रविवार को कांग्रेस ने लगाया है.

 

 

कांग्रेस संचार विभाग के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी इस मामले में चुप रहते हैं और अन्य मुद्दों पर ध्यान भटकाकर देश का ध्यान दूसरी तरफ ले जाने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें यह जान लेना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी सच को सामने  लाकर रहेगी. जयराम रमेश ने कहा, जिन लोगों ने चंदे और चढ़ावे को चुराने जैसा घोर पाप किया है, उन्हें निश्चित रूप से जवाबदेह ठहराया जायेगा. वे संविधान के अनुसार दंडित किये जायेंगे.

 

 

जयराम रमेश ने पूछा कि सवाल यह है कि जिन भाजपा, विहिप और आरएसएस से जुड़े लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं ट्रस्टी के रूप में बिना सार्वजनिक चर्चा के चुना था, अब जब यह साबित हो चुका है कि उनकी निगरानी में देश के करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुँचाने वाला यह घृणित पाप हुआ है, तो राम मंदिर का श्रेय लेने में सबसे आगे रहने वाले प्रधानमंत्री अब मौन साधकर महापापियों को बचाने का कुत्सित प्रयास क्यों कर रहे हैं?

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही