Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस गठबंधन के पास न कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई संकल्प- सुदेश

जातीय ध्रुवीकरण की राजनीति करना जेएमएम-कांग्रेस की प्राथमिकता हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन आयोजित कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने थामा आजसू का दामन Ranchi/Hazaribagh: कांग्रेस गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प. कांग्रेस- जेएमएम गठबंधन का कोई आधार नहीं है. जातीय ध्रुवीकरण इनकी प्राथमिकता है. इस गठबंधन ने समाज को ठगने का काम किया है. जबकि एनडीए राज्य और राष्ट्र के हितों में काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शिवम बैंक्वेट हॉल, हरनगंज में आयोजित हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही. इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया. इसे पढ़ें- CSDS">https://lagatar.in/csds-survey-report-exposed-modi-government-congress/">CSDS

की सर्वे रिपोर्ट ने मोदी सरकार की पोल खोल दी- कांग्रेस

एनडीए गठबंधन के पास नरेंद्र मोदी जैसा भरोसेमंद चेहरा

सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत और भरोसेमंद चेहरा है. वहीं इंडी गठबंधन के पास न ही कोई चेहरा है न देश के लिए कोई संकल्प. यह गठबंधन सिर्फ एनडीए और मोदी को रोकने के लिए है. देश और देश के विकास के लिए इनके पास कोई सोच, कोई रोडमैप नहीं. हजारीबाग में एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी मिलकर काम करें. सभी प्रभारियों को संबोधित करते हुए गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी सह पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा 400 पार का नारा सिर्फ एनडीए का संकल्प नहीं अपितु जन-जन का नारा बन चुका है. प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले दस सालों में देश के विकास के लिए रिकॉर्ड काम किए गए हैं .सम्मेलन में हजारीबाग से बीजेपी के उम्मीदवार मनीष जायसवाल भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- रातू">https://lagatar.in/case-of-demanding-levy-from-the-project-manager-of-ratu-road-flyover-tpc-denies-involvement/">रातू

रोड फ्लाइओवर के प्रोजेक्ट मैनेजर से लेवी मांगने का मामलाः TPC ने संलिप्तता से किया इनकार

हजारीबाग सदर प्रधान कार्यालय का हुआ उद्घाटन

हजारीबाग के सिंदूर स्थित महेंद्र कॉलोनी में सदर प्रधान कार्यालय का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हर समय कार्य करेगा.

इन्होंने ली सदस्यता

कुजू पूर्वी पंचायत समिति रेखा देवी, उपमुखिया नीलू देवी,पूनम सिंह, अनिता पाठक. बनासो पंचायत से करण यादव, मुकुल साव, राजकुमार यादव, गोपाल साव और केंद्रीय सचिव नमन ठाकुर के नेतृत्व में दीपक कुमार, निखिल कुमार, हरिनंदन कुमार,सूरज कुमार, अर्जुन कुमार, अमरदीप, साजिद अंसारी, मिनहाज अंसारी, वसीम अंसारी, सलमान अंसारी, राहुल कुमार, सूरज कुमार, साजिद अंसारी, मिनहाज अंसारी,वसीम अंसारी,सलमान अंसारी, शाहिद अंसारी, वसीम अंसारी, अजधानी अंसारी, सोनू अंसारी, राहुल अंसारी, समीर अंसारी, नियम अंसारी, मसूद अंसारी, अमरदीप कुमार, सूरज कुमार,पंकज कुमार, अर्जुन कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्टी का दामन थामा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही