Ranchi : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड की इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका मिल सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चाईबासा की सांसद व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सीएम मधुकोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा का दामन थाम सकती हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा है. संभवत इसी कार्यक्रम में गीता कोड़ा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं. झारखंड के राजनीतिक घटनाक्रम और समीकरण को देखे तो अगर गीता कोड़ा भाजपा में शामिल होती हैं तो यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी जीत होगी. वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. क्योंकि कोल्हान क्षेत्र कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के हाथ से निकलने की संभावना बढ़ जायेगी. मालूम हो कि कुछ महीने पहले शुभम संदेश ने यह खबर प्रकाशित किया था कि गीता कोड़ा बहुत जल्द भाजपा का दामन थाम सकती हैं. चाईबासा में बाबूलाल के साथ गीता कोड़ा और मधु कोड़ा की सीक्रेट मीटिंग हुई थी. हालांकि इस खबर छपने के बाद गीता कोड़ा ने कांग्रेस भवन कहा था कि वह जन्मजात कांग्रेसी हैं. उनके कांग्रेस छोड़कर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है. [wpse_comments_template]
लोस चुनाव से पहले कांग्रेस गठबंधन को लगेगा झटका! भाजपा का दामन थाम सकती हैं सांसद गीता कोड़ा
Last Updated: Feb 26, 2024 12:00 AM (IST)