Search

 
 
 

कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर के विचारों को दबाने का प्रयास कियाः बाबूलाल

 
Dhanbad: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी थे. संगोष्ठी में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे. सभी वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके सामाजिक योगदान और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को दबाने का प्रयास किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानती थी कि अगर अंबेडकर के विचार देश के सामने आएंगे तो उसकी दलित विरोधी और लोकतंत्र विरोधी सोच उजागर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने संविधान को बार-बार कुचला. 90 बार चुनी हुई सरकारों को हटाकर राष्ट्रपति शासन थोपा और आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंटा. आज वही कांग्रेस पॉकेट में संविधान रखकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता शुरू से ही आरक्षण के विरोध में बयान देते आए हैं. आज वही भाजपा पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं. मरांडी ने जोर देकर कहा कि भाजपा कांग्रेस के इन झूठे दावों का मुंहतोड़ जवाब दे रही है और आगे भी जनता के बीच जाकर उसके काले कारनामों को उजागर करती रहेगी. इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-gave-the-mantra-of-nagarik-devo-bhava-to-public-servants-discussed-the-future-of-india/">पीएम

मोदी ने लोक सेवकों को नागरिक देवो भवः का मंत्र दिया, भारत के भविष्य पर चर्चा की
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही