Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने मिलकर विश्रामपुर की जनता को लूटा : विकास दूबे।। समेत पलामू की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Vishrampur (Palamu) : गढ़वा शहर के टंडवा स्थित रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे के आवास पर विश्रामपुर विधानसभा के गणमान्यन लोगों की बैठक  हुई. बैठक में झारखंड विकास पार्टी का गठन किया गया. जिसमें रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी विकास दुबे सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को कांग्रेस और भाजपा के वर्तमान विधायकों ने ठगने का काम किया है. उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अराजकता का माहौल है. सभी क्षेत्रों में व्यापक भ्रष्टाचार है. वहां के जन जनप्रतिनिधि सिर्फ अपना विकास किए हैं. वहां की जनता बदहाल है. सड़क जर्जर है. अस्पताल की स्थिति काफी बदहाल है ना तो चिकित्सक हैं ना तो कोई व्यवस्था है. आने वाले दिनों में झारखंड विकास पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा. जो लोग चारागाह समझते हैं वह लोग यह भूल गए हैं कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग दिशा और दशा दोनों तय करते हैं. आने वाले समय में एक-एक जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि आप साथ दीजिए हम विकास देंगे. उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों के लिए हम दिन रात 24 घंटे खड़े हैं. हमारी कभी भी जरूरत पड़े आप तुरंत हमें याद करें. हम आपके साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता पुरी तरह से त्रस्त है. एक तरफ नीलगाय का चोट है तो दूसरी तरफ सोन से आने वाली बाढ़ ने किसानों की कमर को पूरी तरह से तोड़ दी है. मौके पर शंकर दुबे, शौकत अंसारी, विजय राम, हैदर खान, इमरान खान, चुन्नू दुबे, वाहिद अंसारी, प्रणव कुमार, अजय बेटा, अरविंद दुबे, विपुल धर दुबे, रूपेश पांडे, अरुण दुबे, पंकज दुबे, बसंत दुबे, प्रिंस सिंह, पिंटू गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, कृष्णा राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

जनता से किया गया हरेक वादा कर रहे हैं पूरा : कमलेश

बटाने नदी पर बनेगा पुल, निकली निविदा

हुसैनाबाद/पलामू : हरिहरगंज के अररुआ-तुरी सड़क बटाने नदी पर चीर प्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा. पुल निर्माण की निविदा प्रकाशित हो गई है. निविदा निकलने से हरिहरगंज प्रखंड के साथ ही सड़क से जुड़े बिहार क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष है. हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि हरिहरगंज क्षेत्र के संबंधित गांव के लोगों की एकमात्र मांग पुल निर्माण की थी. झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने 137.02 लाख की लागत से पुल निर्माण कार्य पूरा कराने की निविदा सोमवार को निकाल दी है. श्री सिंह ने बताया कि हुसैनाबाद-हरिहरगंज की लगभग सभी सड़कों का कायाकल्प करने का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा. जपला-नबीनगर मुख्य पथ निर्माण का शिलान्यास मंगलवार को होगा. उन्होंने कहा कि सरकार के नकारात्मक रवैए के बावजूद काफी प्रयास से योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता की सभी समस्याओं का शीघ्र निदान होगा. बता दें कि पूर्व में ग्रामीणों ने एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह के दौरे के क्रम में अर्द्धनिर्मित तुरी पुल को पूर्ण कराने की मांग की थी. ग्रामीणों की मांग पर सूर्या सिंह ने पुल का जायजा लेकर जल्द पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था. निविदा प्रकाशित होने पर हरिहरगंज एनसीपी प्रखंड अध्यक्ष मनीष सिंह, सरोज मेहता, अखिलेश मेहता, रामू यादव, संदीप यादव, अजय सिंह, प्रवेश भुइयां समेत तुरी पंचायत के ग्रामीणों ने विधायक श्री सिंह को बधाई दी है.

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया बसपा प्रमुख मायावती का 68वां जन्मदिन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-25.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गढ़वा : शहर के चिरोंजिया मोड़ स्थित बसपा विधानसभा कार्यालय में सोमवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 68वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम व संचालन रामचंद्र राम ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश महासचिव सुनिता देवी,महासचिव मनीष कुमार सिंह, विशिष्ठ अतिथि विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल, जिला अध्यक्ष सुनिल कुमार गौतम ने सर्वप्रथम मान्यवर कांशीराम व भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीम राव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन पूरे भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. बहन कुमारी मायावती ने अपने जीवन की हर खुशी को अपने दांव पर रखकर शोषित, वंचितों व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए संघर्ष किया जो आज भी बहन कुमारी मायावती को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है. बहन कुमारी मायावती यूपी में चार बार मुख्यमंत्री व सांसद बनकर कमजोर व उपेक्षित वर्ग को एक सूत्र में बांधकर चलने का काम किया, जिसके फलस्वरूप उन्होंने इस मुकाम तक पहुंची. उन्होंने बामसेफ DS 4 व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम व भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीम राव अंबेडकर की जीवनी पर भी विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही. मौके पर जिला महासचिव शिवशंकर मेहता, विधानसभा उपाध्यक्ष नाजिम अंसारी,कोषाध्यक्ष श्रीराम रवि, मीडिया प्रभारी शशिकांत मेहता, छोटेलाल राम, भोला राम, पंकज कुमार,कौशल्या देवी, ललिता देवी, साकिर अंसारी, मालती देवी, भिखारी चौधरी सहित काफी संख्या में बसपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/mob-lynching-of-three-youths-from-hydernagar-in-aurangabad/">हैदरनगर

के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही