Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम पर भड़की कांग्रेस, कहा, सरकारी आयोजनों में विपक्ष को अपमानित कर रहे मोदी

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन INDIA पर घमंडिया कहकर निशाना साधे जाने के बाद आज गुरुवार को उन पर पलटवार किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वह सरकारी आयोजनों का इस्तेमाल विपक्ष को अपमानित करने के लिए कर रहे हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री ने फिर से वही करना शुरू कर दिया है जिसमें वह माहिर हैं - अपमान करना.                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

जीए-एनडीए गठबंधन - गौतम अडाणी एनडीए के प्रमुख हैं.

उन्होंने INDIA के घटक दलों की पार्टियों को फिर से तथाकथित घमंडिया पार्टी कहा है. देखिए, बोल भी कौन रहा है! वह व्यक्ति जो सरकारी आयोजन के अवसर का इस्तेमाल विपक्ष को अपमानित करने के लिए करते हैं. उन्होंने दावा किया, उनके स्तर पर जाकर उन्हीं की भाषा में यह कह सकते हैं कि वह जीए-एनडीए गठबंधन - गौतम अडाणी एनडीए के प्रमुख हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस इंडिया को घमंडिया गठबंधन करार देते आज आरोप लगाया कि इसके नेताओं ने सनातन संस्कारों और परंपराओं को समाप्त करने का संकल्प लिया ह. उन्होंने मध्य प्रदेश के बीना में 50,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में विपक्षी गठबंधन पर देश और समाज को विभाजित करने का आरोप भी लगाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही