Search

 
 
 

कांग्रेस ने घोषित की आदिवासी परिषद सूची, झारखंड से वरिष्ठ व युवा नेताओं का सम्मिलित चयन

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस द्वारा जारी अधिसूचना के तहत झारखंड से कई नेताओं को आदिवासी कांग्रेस सलाहकार परिषद और स्पेशल इन्वाइटीज के रूप में शामिल किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद जारी सूची में राज्य के वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है, जिनका उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आदिवासी समुदाय के मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी भूमिका निभाना है.
 

Ranchi : अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस द्वारा जारी अधिसूचना के तहत झारखंड से कई नेताओं को आदिवासी कांग्रेस सलाहकार परिषद और स्पेशल इन्वाइटीज के रूप में शामिल किया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद जारी सूची में राज्य के वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है, जिनका उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आदिवासी समुदाय के मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी भूमिका निभाना है.

झारखंड से आदिवासी कांग्रेस सलाहकार परिषद में शामिल

1. डॉ रामेश्वर उरांव
2. सुखदेव भगत
3. डॉ प्रदीप के बाल्मुचू
4. कालीचरण मुंडा
5. शिल्पी नेहा तिर्की
6. राजेश कच्छप

स्पेशल इन्वाइटीज के रूप में झारखंड से शामिल

1. बंधु तिर्की
2. गीता श्री उरांव
3. नमन बिक्सल कोंगरी
4. रामचंद्र सिंह
5. भूषण बारा
6. सोना राम सिंकू

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि सूची में शामिल सभी प्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि वे आदिवासी समाज के अधिकारों, विकास और कल्याण संबंधी मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी आवाज मजबूत करेंगे. संगठन का मानना है कि इस नियुक्ति से झारखंड में पार्टी की जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियां और मजबूत होंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही