Search

कांग्रेस ने एसटी- एससी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किया कोऑर्डिनेटर

Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के अनुमोदन के उपरांत यह सूची जारी की गयी है. प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) के तहत प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति करने का निर्देश प्राप्त हुआ था. इस मिशन के तहत प्रदेश के सभी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय से युवाओं को पार्टी संगठन जोड़ने का कार्य करना है. साथ ही उपरोक्त सभी समुदायों से पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को और अधिक क्रियाशील बनाना है. पूर्व में खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी एसटी विधानसभा क्षेत्रों में एलडीएम कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जा चुकी है.

 ये बनाए गए प्रभारी

लातेहार निरंजन पासवान, मनिका ओम प्रकाश अमन, छतरपुर रामवृक्ष यादव, सिमरिया रजी अहमद, चतरा - जगदीश साहू, जमुआ शंकर प्रजापति, चंदनकियारी अशोक मालाकार, जुगसलाई मदन कुमार महतो , खिजरी आलोक साहू, चाईबासा सुरेन राम, मनोहरपुर संजय घोष, चक्रधरपुर अशोक कुमार सिंह, मझगांव मोहम्मद मोहसिन, जग्रनाथपुर मनोज सिंह, सरायकेला राजन सिंह राजा, घाटशिला हरेंद्र प्रताप राणा, पोटका अरुण कुमार महतो, देवघर सुधांशु शेखर झा, दुुमका मोजिबुल्लाह, जामा ताजमुल अंसारी, शिकारीपाड़ा अशोक वर्मा, बरहेटके एन झा, लिट्टीपाड़ा अशोक पासवान, महेशपुर दिलीप गुप्ता, बोरियो बाबू पॉल, कांके राजकुमार यादव शामिल हैं. इसे भी पढ़ें राहत">https://lagatar.in/relief-increased-number-of-rims-cash-counters-patients-will-be-able-to-easily-pay-for-the-test/">राहत

: रिम्स कैश काउंटर की बढ़ाई गई संख्या. जांच के पैसे का भुगतान आसानी से कर सकेंगे मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp