Search

 
 
 

प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बोले राहुल, आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी, हम भारत हैं

 
New Delhi : कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विपक्ष का विरोध करते-करते इंडिया से ही नफरत करने लगे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी. हम भारत हैं. हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे.  हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लायेंगे. हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे.

आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया... 

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, मोदी जी, आप कांग्रेस विरोध में इतने अंधे हो गये कि इंडिया से ही नफ़रत करने लग गये. सुना है आज कुंठा में आ कर आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया. खेड़ा ने कहा, भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद कहते हैं, हमें अपने पीएम पर गर्व है. हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं. पीएम मोदी ने बयान दिया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ने की थी. आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और इंडियन पीपुल्स फ्रंट जैसे नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक  करें

विपक्ष दिशाभ्रमित नहीं है आप नैतिक दिवालियेपन का शिकार हैं

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा, विपक्ष को कोसते कोसते प्रधानमंत्री मोदी इंडिया को ही भला बुरा कहने लग गये? एक बात साफ है - अपनी घटिया ट्रोल आर्मी को निर्देश आप ही देते हैं. विपक्ष दिशाभ्रमित नहीं है. आप नैतिक दिवालियेपन का शिकार हैं. जुबानी जमा खर्च बंद कीजिए. हिम्मत जुटाइये और मणिपुर पर बोलिए. बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज विपक्षी गठबंधन इंडिया को देश का अब तक का सबसे दिशाहीन गठबंधन करार दिया और ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही