Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ा देने और विदेश यात्रा करने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हल्ला बोला

राहुल गांधी ने कहा कि इस आर्थिक तूफान का खामियाजा देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा. तंज कसा कि इसका असर अडानी,अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे. कहा कि यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा.
Advertisement
Advertisement

 New Delhi  :  पेट्रोल-डीज़ल के दाम सप्ताह में दो बार बढ़ा दिये जाने ओर पीएम मोदी की वर्तमान विदेश यात्रा को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर है.

 

 

 आज रायबरेली पहुंचे  राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश की इकॉनमी का ढांचा बदला है, वह आने वाले आर्थिक तूफान में टिक नहीं पायेगा.

 

राहुल गांधी ने कहा कि इस आर्थिक तूफान का खामियाजा देश के युवाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ेगा.

 

तंज कसा कि इसका असर अडानी,अंबानी और नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि वे अपने महलों में बैठे रहेंगे. कहा कि यह झटका बहुत बुरा होगा, आने वाला समय बहुत कठिन होगा.

 

 

राहुल गांधी ने  कहा कि कोई ठोस कदम उठाने के बजाय नरेंद्र मोदी देश के लोगों से कह रहे हैं कि कोई भी विदेश यात्रा न करे, जबकि वे खुद दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं.  

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़े अभी चार ही दिन हुए कि मोदी सरकार ने फिर दाम फिर बढ़ा दिये.

 

खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर तंज कसा, आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट  ये है मोदी जी का Compromised Model.

 

लिखा कि विश्वगुरु का झूठा दंभ भरने वाले मोदी जी ने अमरीका से हाथ-पैर जोड़कर रूसी तेल ख़रीदने की permission एक महीने के लिए बढ़ा ली है. हर बार ऐसा कर वे 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाते हैं. ऐसा पहले किसी पिछली सरकार ने नहीं किया है.

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि  भाजपा में दूरदर्शिता और लीडरशिप की कमी है. जब संकट आया तो मोदी    चुनावों में व्यस्त रहे, फिर चिकनी-चुपड़ी बातें कर लूट का प्लान बनाया इसी बीच अपने परम मित्र (अडानी)को भी छुड़वा लिया.

 

कहा कि केवल विदेशों में प्रायोजित PR करने से कोई विश्वगुरु” नहीं बना जाता… मोदी जी, जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करनी पड़ती है. असली सवालों से मत भागिए… इन्हें आप आम कैसे खाते हैं, और कौन सा टॉनिक पीते हैं, उनसे कोई मतलब नहीं है.

 

खड़गे ने कहा अगर आप जवाब देंगे कि संकट  से निपटने के लिए  खुद क्या कर रहें हैं,  तभी आप जनता के असली प्रधान सेवक” कहलेयंगे,  नहीं को  महज़  एक प्रचारक बनकर  रह जायेंगे.

 

जान लें कि पीएम मोदी के विदेशी दौरों के संदर्भ मे विपक्ष का मानना है कि जब देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है  तब आम जनता को विदेश न जाने की सलाह देने और खुद आधिकारिक दौरों पर जाना उचित नहीं है. 

 

लेकिन सरकार और समर्थकों का कहना है कि  प्रधानमंत्री के रूप में उनका विदेश जाना अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने, देश के लिए महत्वपूर्ण निवेश और बड़े समझौते लाने के लिए जरूरी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही