Search

 
 
 

महंगाई को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा, लोगों को झूठ और भाषणों से छला गया

 
New Delhi : कांग्रेस ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा. पार्टी ने सरकार पर अच्छे दिन के नारे से लोगों को छलने और गोएबल्स से प्रेरित भाषणों के जरिये उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जनता की थाली महंगाई की आग में झुलस रही है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, उन्होंने नारा दिया था, बहुत हुई महंगाई की मार... झूठ की बिसात बिछाकर अच्छे दिन आने वाले हैं.. कहकर लोगों से केवल छल किया गया. परिणाम यह है कि पिछले नौ वर्षों में जनता की थाली केवल महंगाई की आग में झुलस रही है. खानपान की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में कोई कमी नहीं आयी है और जनता की कमाई पर भाजपाई लूट हावी है.

खड़गे ने कहा, जनता जागरूक हो रही है

उन्होंने लिखा, महंगाई को लेकर मोदी जी के मंत्री नित नये बहाने बनाते हैं और जनता की खाली होती थाली में झूठ और प्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार) परोसे जाते हैं. पारिस्थितिकी के कुछ पहरेदार यह भी गिनवाते हैं कि महंगाई हमारे लिए कैसे अच्छी है, मोदी जी ने किया होगा, तो कुछ सोच-समझकर ही किया होगा. गोएबल्स से प्रेरित ऐसे व्याख्यानों से लोगों को बरगलाते हैं. खड़गे ने कहा, पर अब जनता जागरूक हो रही है.

ट्वीट के साथ खड़गे ने एक चार्ट साझा किया

जनता जान चुकी है कि जानलेवा महंगाई की असली प्रायोजक केवल मोदी सरकार ही है. अपने ट्वीट के साथ खड़गे ने एक चार्ट भी साझा किया, जिसमें चावल, गेहूं, अरहर दाल, प्याज, आलू, टमाटर, दूध, नमक और चीनी जैसी खाद्य वस्तुओं की मौजूदा और पिछले साल की कीमतें दी गयी हैं. गोएबल्स से खड़गे का इशारा नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के मंत्री जोसेफ गोएबल्स की तरफ समझा जा रहा है, जिसे झूठ और दुष्प्रचार फैलाने के लिए जाना जाता था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही