Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा, राजनीति का पाठ्यक्रम अब नागपुर से तय नहीं होगा...

Advertisement
Advertisement
सीडब्ल्यूसी की  बैठक  में लोकसभा चुनाव सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन तथा कई अन्य विषयों पर मंथन किया जायेगा. Hyderabad : कांग्रेस की पुनगर्ठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक आज शनिवार को हैदराबाद में होने जा रही है. इसमें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और इस वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन तथा कई अन्य विषयों पर मंथन किया जायेगा. पार्टी इस आयोजन के माध्यम से तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को भी चुनौती देने की तैयारी में है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह गारंटी की घोषणा करेगी

कार्य समिति की बैठक के साथ ही कांग्रेस तेलंगाना के लिए छह गारंटी की घोषणा करेगी. बैठक से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘इस बेठक में संगठन के बारे में ज्यादा बात होगी. राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन को लेकर सहयोगी दलों के साथ भविष्य में होने वाली बैठक पर भी बातचीत होगी. खड़गे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का संदेश भी साझा किया.

तेलंगाना के लोगों से किया गया वादा हमने पूरा किया है

संदेश में सोनिया ने 2014 में तेलंगाना राज्य के गठन का उल्लेख करते हुए कहा है, हमने तेलंगाना के लोगों से एक वादा किया था. हमने वह वादा पूरा किया है. कांग्रेस हमेशा तेलंगाना के लोगों की आकांक्षाओं के साथ खड़ी रही है. सोनिया ने कहा, अब राज्य को प्रगति और समृद्धि के एक नये युग में ले जाने का समय आ गया है.. कांग्रेस कार्य समिति तेलंगाना और हमारे देश के सभी लोगों के लिए सम्मान के साथ विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है.

एक साल से कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष कर रही है

बैठक से पहले, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है, जो ऐतिहासिक है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, पिछले एक साल से कांग्रेस सड़कों पर है. पार्टी ऐसे मुद्दे उठा रही है, जिन्हें आजकल विमर्श में स्थान नहीं मिलता है... राहुल गांधी ने 4,000 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा की. यह यात्रा आज भी जारी है. इस यात्रा ने देश की राजनीति बदल दी है. अब आपको मुद्दों की बात करनी पड़ेगी. खेड़ा ने कहा, राजनीति का पाठ्यक्रम अब नागपुर और पार्टियों के मुख्यालय से तय नहीं होगा, बल्कि इसे जनता तय करेगी. कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने यह सुनिश्चित किया है. उन्होंने कहा, कार्य समिति की बैठक में आज जिसे जो चर्चा करनी है, जो सुझाव देने हैं, वे खुले मन से ऐसा कर पायेंगे... हमारी पार्टी में लोकतंत्र है. यह हमारी पार्टी और अन्य दलों के बीच एक बड़ा अंतर है.

17 सितंबर को हैदराबाद के पास एक जनसभा आयोजित की जायेगी

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा था कि बैठक में कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हिस्सा लेंगे. कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 16 सितंबर को होने के बाद इसके अगले दिन विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी. इस बैठक में कार्य समिति के सभी सदस्यों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कई अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे. 17 सितंबर की शाम हैदराबाद के पास एक जनसभा आयोजित की जायेगी, जिसे खड़गे, सोनिया, राहुल और कई अन्य नेता संबोधित कर सकते हैं.

बीआरएस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र सामने लाया जायेगा

इसके बाद कांग्रेस सांसद 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगे. पार्टी के अन्य नेता तेलंगाना के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से संपर्क करेंगे और बीआरएस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र सामने लाया जायेगा. सूत्रों के अनुसार बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) की एकजुटता को आगे ले जाने पर भी चर्चा हो सकती है. भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की संभावनाओं को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की स्थिति, चीन के साथ सीमा पर तनाव और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर भी मंथन हो सकता है.

कांग्रेस ने 20 अगस्त को कार्य समिति का पुनर्गठन किया था

बता दें कि कांग्रेस ने 20 अगस्त को अपनी कार्य समिति का पुनर्गठन किया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किये गये हैं. इस कार्य समिति में सचिन पायलट और शशि थरूर जैसे नेताओं को पहली बार जगह मिली है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही