National News : देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है. कांग्रेस सांसद और प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, महंगाई का हाई-वोल्टेज झटका अब त्योहारों की खुशियों पर भी भारी पड़ रहा है. लिखा कि मोदी सरकार हर सप्ताह जनता की जेब पर महंगाई का नया करंट मार रही है.
महंगाई का हाई-वोल्टेज झटका अब त्योहारों की खुशियों पर भी भारी पड़ रहा है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 7, 2026
मोदी सरकार हर हफ्ते जनता की जेब पर महंगाई का नया करंट मार रही है।
प्याज के थोक भाव सिर्फ तीन हफ्तों में दोगुने हो गए हैं। चीनी 25 प्रतिशत बढ़ गई है। अरहर, उड़द, सरसों और रिफाइंड तेल के दाम भी बढ़ गए हैं।… pic.twitter.com/NI5AOsYuGa
जयराम रमेश ने रसोई के सामानों के बढ़ते दामों चिंता जताई. कहा कि प्याज के थोक भाव सिर्फ तीन सप्ताह में दोगुने हो गये हैं.चीनी के दाम 25 प्रतिशत बढ़ गये हैं
अरहर, उड़द, सरसों और रिफाइंड तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं. श्री रमेश ने कहा कि दीवाली से पहले बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और अखरोट आदि महंगे हो गये हैं. कहा कि दूध और चीनी महंगी होने से मिठाइयों के दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
कांग्रेस सांसद ने कहा कि घी और मसालों की कीमतें भी बढ़ रही हैं. तंज कसते हुए कहा, रसोई महंगी, त्योहार महंगा और घर का बजट बेहाल. जनता की जेब पर पड़ रहा यह करंट मोदी सरकार को दिखाई नहीं देता.
महंगाई पर लगाम लगाने के बजाय सरकार आंकड़ों की बाजीगरी से इसकी मार छिपाने में लगी है. मोदी जी, आंकड़ों की बाजीगरी से महंगाई की मार नहीं छिपेगी. जनता सब देख रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.