Search

 
 
 

कांग्रेस ने आरएसएस-भाजपा पर हल्ला बोला, कहा, पाकिस्तान प्रेम फिर उजागर हो गया

कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान लगातार भारत और भारतीयों के खिलाफ जहर उगलता है. आतंकियों को भेजकर हमारे लोगों की हत्याएं करवाता है. दूसरी ओर आरएसएस-भाजपा के लोग  पाकिस्तान को पुचकारते हैं. कहा कि इन देशद्रोहियों पर धिक्कार है.
 

NewDelhi  : कांग्रेस ने आरएसएस-भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि उनका पाकिस्तान प्रेम फिर उजागर हो गया है. आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए .

 

 

दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, पाकिस्तान के लोगों को वीजा देना चाहिए. कहा कि उनके साथ खेलकूद और व्यापार भी शुरू होना चाहिए. कांग्रेस ने याद दिलाया कि 2015 में पीएम नरेंद्र मोदी बिना बुलाये मेहमान बन कर पाकिस्तान चले गये थे. वहां नवाज शरीफ की नवासी की शादी में शामिल हुए थे.

 

 

 

कांग्रेस ने यह भी  कहा कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने पाकिस्तान को हमारा भाई' कहा था.  उन्होंने मोदी सरकार से पाकिस्तान से संबंध सुधारने की अपील की थी. 

 

कांग्रेस ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान लगातार भारत और भारतीयों के खिलाफ जहर उगलता है. आतंकियों को भेजकर हमारे लोगों की हत्याएं करवाता है. दूसरी ओर आरएसएस-भाजपा के लोग  पाकिस्तान को पुचकारते हैं. कहा कि इन देशद्रोहियों पर धिक्कार है. 

 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी होसबाले के इंटरव्यू से जुड़ा एक वीडियो रीपोस्ट किया है, उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि होसबाले की हाल की अमेरिकी यात्रा ने उन पर और आरएसएस पर प्रभाव डाला है.

 

 जयराम रमेश ने कहा कि   अमेरिका यात्रा के दौरान होसबाले के सहयोगी राम माधव ने स्वीकार किया था कि प्रधानमंत्री(मोदी) ने वही किया जो अमेरिका उनसे कराना चाहता था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही