Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस-भाजपा खेल रही सवाल-सवाल

Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस भाजपा की नाकामियों को गिनाते हुए 9 सवाल पूछ रही है. रांची में कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने मोदी सरकार से 9 सवाल पूछे हैं. इस पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस के उठाये 9 सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. कहा कि कभी राम, कभी राम सेतु, कभी सेना, कभी अयोध्या पर सवाल उठाने वाला कांग्रेस खुद के सवालों के घेरे में है और जनता को दिग्भ्रमित कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिजों की लूट, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं पर वह चुप क्यों है.

भाजपा के सवाल

  • कांग्रेस बताए झारखंड में हर साल 5 लाख रोजगार के वादे का क्या हुआ?
  • किसानों को ऋण माफी, बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त बिजली-पानी की घोषणाओं का क्या हुआ?
  • राज्य में उग्रवादी फिर से सिर क्यों उठा रहे हैं?
  • रघुवर सरकार के समय शुरू की गई योजनाएं क्यों बंद की गई?
  • पीएसयू का समर्थन बताने वाली कांग्रेस एसबीआई, एलआईसी का विरोध क्यों करती है ?
  • मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना हेमंत सरकार ने क्यों बंद किया ?

कांग्रेस के सवालों का दिया जवाब

  • मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं बल्कि मजबूत हुई है.
  • भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है, जो 3.5ट्रिलियन को पार कर चुकी है.
  • आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 50 लाख करोड़ से आगे है.
  • 2014में 19.05 लाख करोड़ का निर्यात होता था, आज 36लाख करोड़ से ज्यादा का निर्यात हो रहा.
  • एसबीआई का मुनाफा 58%, एलआईसी का 466% बढ़ा.
  • कोविड काल में कुशल प्रबंधन के लिए पूरी दुनिया भारत की तारीफ कर रही है.
  • फसलों के एमएसपी में मोदी सरकार ने डेढ़ गुना वृद्धि की है.
  • मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा उत्पादक देश हो गया है.
  • देश से 16 हजार करोड़ के रक्षा उपकरण निर्यात हुए हैं.
  • चीन पर बोलने का हक कांग्रेस को नहीं है.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस">https://lagatar.in/national-president-of-congress-obc-captain-ajay-yadav-asked-9-questions-to-the-modi-government/">कांग्रेस

ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव ने मोदी सरकार से पूछे 9 सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही