Search

 
 
 

गिरिडीह में कांग्रेस ने PM और HM का पुतला फूंका

 
Giridih:  टावर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 5 जुलाई को अग्निपथ योजना के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई . इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवा वर्ग के लिए छलावा है. केंद्र सरकार ने युवा वर्ग से जो वादा किया था, उसे धोखे में बदल दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं, जिसके खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है. प्रत्येक दिन विरोध_प्रदर्शन हो रहा हैं. इसके बाद भी केंद्र सरकार अपने योजनाओं में बदलाव नहीं कर रही हैं. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश केडिया ने कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है. यह भी पढ़ें : जदयू">https://lagatar.in/jdu-expanded-the-organization-khiru-mahto-gave-important-responsibility-to-the-workers/">जदयू

ने किया संगठन विस्तार, खीरु महतो ने कार्यकर्ताओं को दी अहम जिम्मेदारी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही