Search

 
 
 

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 6 जून को प्रदेश अध्यक्ष लेंगे वर्चुअल बैठक

झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. पार्टी संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ प्रखंडों में संविधान बचाओ रैली,
 

Ranchi: झारखंड में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. पार्टी संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ प्रखंडों में संविधान बचाओ रैली, पेसा कानून की मजबूती और सरना धर्म कोड पर जन-जागरूकता अभियान को धार देने के लिए रणनीति तैयार कर रही है.

इसी क्रम में 6 जून को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से राज्य के 18 जिलों के जिलाध्यक्षों, जिला पर्यवेक्षकों और नगर निकाय पर्यवेक्षकों से संवाद स्थापित करेंगे. यह बैठक तीन चरणों में जूम प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी

•    सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा
•    दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक: गुमला, खूंटी, रांची और पाकुड़
•    दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक: गढ़वा, लातेहार, पलामू और रामगढ़

इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (AICC) के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू तथा एआईसीसी के सचिव सह सह-प्रभारी श्रीबेला प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे.


प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इसमें प्रखंड कांग्रेस कमिटी और मंडल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की नियुक्ति, वार्ड कांग्रेस कमिटी के गठन और संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही, पेसा कानून और सरना धर्म कोड से जुड़े जन-जागरूकता अभियान की रणनीति भी तय की जाएगी.


प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश इन बैठकों के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देंगे, ताकि चुनावी तैयारियों को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूती दी जा सके.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही