Search

पीएम मोदी के दौरे को कांग्रेस ने बताया फ्लॉप, मीर बोले- राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे

राहुल गांधी सात को चाईबासा और बसिया में जनसभा को करेंगे संबोधित

Ranchi : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि पूरे देश की 140 करोड़ जनता जानती है कि राहुल गांधी शहजादे नहीं शहीदजादे हैं. मीर शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि शहजादे प्रधानमंत्री का प्रिय शब्द है जो वह चुनाव के दौरान प्रयोग करते हैं तो मैं उन्हें बता दूं कि राहुल गांधी उस परिवार से आते हैं, जिस परिवार का आजादी हासिल करने के पहले से लेकर आजादी के बाद तक कुर्बानी का इतिहास रहा है. लेकिन मोदी जी जिस जमात से आते हैं उनका देश के लिए क्या योगदान रहा है पूरा देश जानता है.

मोदी को जनता का रिस्पांस नहीं मिला

मीर ने कहा कि पिछले दो दिन से मोदी झारखंड में हैं. जनता का रिस्पांस उन्हें नहीं मिला. प्रधानमंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसे पूरी जनता सुनती है और अच्छी तरह समझती है. 10 साल में उन्होंने क्या किया, इसकी उन्होंने चर्चा नहीं की. इसी कारण अपने 10 साल के काम पर प्रधानमंत्री ने वोट नहीं मांगा. भ्रष्टाचार की बात करें तो जिस नेता पर पीएम शाम में 70000 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हैं. 24 घंटे के अंदर उसके साथ सरकार बनाकर उसे उपमुख्यमंत्री बना देते हैं. असम और बंगाल भी इसका उदाहरण है.

भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये कंपनियों से चंदा लिया

इलेक्ट्रोल बॉन्ड के माध्यम से भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये कंपनियों से चंदा लिया और इसके बदले उन्हें लाभ पहुंचाया. वोट हासिल करने के लिए मोदी कुछ भी कर सकते हैं. 10 वर्षों में मोदी ने झारखंड को क्या दिया. झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया गया. जब उन्होंने पीएम आवास नहीं दिया तो हमारी सरकार ने अबुआ आवास योजना शुरू किया. पलामू के मंडल डैम का शिलान्यास पांच वर्ष पूर्व मोदी द्वारा किया गया था, परंतु उसमें कोई कार्य नहीं हुआ. सरना धर्म कोड पर चुप्पी साधे रहे. उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी पर और कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है. मोदी हिंदू-मुसलमान पाकिस्तान पर चुनाव लड़ रहे हैं और मूल मुद्दों को डायवर्ट कर रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी 7 मई को चाईबासा और बसिया में जनसभा को संबोधित करेंगे. झारखंड की जनता के बीच मोदी फ्लॉप शो साबित हुए. जनता उन्हें कितनी गंभीरता से ले रही है यह रैली में जनता की कम उपस्थिति ने दर्शा दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को-ऑर्डिनेटर ज्योति सिंह, राकेश सिन्हा, सुमेर चरण, वैभव शुक्ला, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति कमल ठाकुर, रियाज अंसारी और ऋषिकेश सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सीता">https://lagatar.in/sita-sorens-sharp-attack-on-jmm-said-dishom-guru-was-sidelined/">सीता

सोरेन का JMM पर तीखा हमला, कहा- दिशोम गुरु को किया दरकिनार, बगिया भी उजाड़ कर फेंकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//