आदिवासी होने के कारण राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया : मार्डी
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जोसाय मार्डी ने कहा कि आज पूरे देश का आदिवासी एवं दलित समाज मर्माहत है. भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है. संविधान के अनुच्छेद 79 के प्रावधानों को अनदेखा किया है. इस बात को लेकर हम आदिवासी कांग्रेस के लोग झारखंड के एक आदिवासी गांव एक-एक पंचायतों में जाएंगे. लोगों बताने का काम करेंगे कि भाजपा आदिवासी समाज को सिर्फ चुनावी फायदे के समय याद रखती है. वहीं समय आने पर अधिकारों से वंचित करती है. धरना को कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व विधायक ममता देवी, रवींद्र सिंह, शमशेर आलम, विनय सिन्हा दीपू, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. एम तौसिफ, कमल ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रमा खलखो, अभिलाष साहू, केदार पासवान, जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, रवि मिश्रा सहित कई ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-dr-zishan-of-hazaribagh-honored-with-icon-award-in-mumbai/">गौरवके पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित [wpse_comments_template]
Leave a Comment