Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सन्नी टोप्पो भाजपा में शामिल

  • कहा- उपचुनाव में नेहा शिल्पी को सपोर्ट किया, पर मेरी उपेक्षा की गयी
Ranchi : यूथ कांग्रेस नेता और मांडर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सन्नी टोप्पो रविवार को दल-बल के साथ भाजपा में शामिल हो गए. मांडर विधानसभा क्षेत्र स्थित सोसाई आश्रम मैदान में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर सिंह, सांसद सुदर्शन भगत, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, प्रसाद साहू शामिल थे. सन्नी टोप्पो के भाजपा में शामिल होने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि 2024 के चुनाव में उन्हें गंगोत्री कुजूर की जगह पार्टी प्रत्याशी हो सकते हैं. सन्नी के आने से मांडर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा मजबूत हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/suny-1_252.jpg"

alt="" width="640" height="640" />

कांग्रेस में मान -सम्मान नहीं मिला- सन्नी टोप्पो

भाजपा में शामिल होने के बाद सन्नी टोप्पो ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में मांडर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुका हूं. परिणाम में पांचवें नंबर पर था. 8840 वोट मिले थे. टोप्पो ने कहा कि वे यूथ कांग्रेस से जुड़े थे. पार्टी में काफी सक्रिय रहे, लेकिन इन दिनों उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी. मांडर उपचुनाव में पार्टी कैंडिडेट शिल्पी नेहा तिर्की को काफी सपोर्ट किया, लेकिन मुझे कोई सपोर्ट नहीं मिला. उचित मान -सम्मान नहीं मिलने के कारण उन्होंने 16 जनवरी को कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/12-9.jpeg"

alt="" width="1280" height="591" /> इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/in-the-district-conference-of-jharkhand-kushwaha-mahasabha-emphasis-on-solidarity-called-for-increasing-political-participation/">झारखंड

कुशवाहा महासभा के जिला सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही