Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुर्शिदाबाद के कांग्रेस उम्‍मीदवार की कोविड-19 से मौत, बोले राहुल, टीका उत्‍सव ढोंग है

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार रजा-उल हक की कोविड-19 से मौत हो गयी है. खबरों के अनुसार उन्‍हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. बता दें कि शमशेरगंज सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होने की तारीख तय है.

 बंगाल प्रदेश कांग्रेस के सचिव रोहन मित्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक के निधन की जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, मुर्शिदाबाद जिले की शमसेरगंज विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रिजाउल हक का निधन कल रात कोरोना की वजह से हो गया. हम जिस वास्तविकता का सामना कर रहे हैं, उसको समझिए. इस साल जिंदा बचिए.

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  राहुल ने ट्वीट कर कहा कि महामारी के ऐसे प्रकोप के बीच टीका उत्‍सव  ढोंग है. ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन, वैक्सीन भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है.

 

पीएम मोदी ने राज्‍यपालों के साथ  कोविड-19 पर मंथन किया

बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार शाम राज्‍यपालों के साथ  कोविड-19 के हालात पर मंथन किया. श्री मोदी ने कहा कि राज्‍य सरकारें माइक्रो कंटेनमेंट में सामाजिक संस्‍थाओं का सहयोग लें. कहा कि युवा कोविड के सभी प्रोटोकॉल्‍स और सावधानियों का पालन करे. बता दें कि  भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2 लाख 739 नये मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 हो गयी है. 1,038 नयी मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या बढ़ कर 1,73,123 पर पहुंच गयी है.

दुनियाभर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.80 करोड़ के पार पहुंच गयी है. 29.7 लाख से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है.  जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही