Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार, टिकट लौटाया...

Puri : सूरत और इंदौर के बाद कांग्रेस को ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से झटका लगा है. खबर आयी है कि कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी से पर्याप्त फंड नहीं मिलने का हवाला देते हुए अपना टिकट लौटा दिया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए पब्लिक फंडिंग का सहारा लिया. चुनाव प्रचार में कम से कम खर्च करने का प्रयास किया, इसके बावजूद मैं प्रभावशाली चुनाव प्रचार अभियान जारी नहीं रख सकी.                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

भाजपा और बीजद उम्मीदवार पैसों के पहाड़ पर बैठे हैं

सुचारिता मोहंती के अनुसार पार्टी ने फंड देने से इनकार कर दिया. कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में कमजोर उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. भाजपा और बीजद उम्मीदवारों को लेकर कहा कि वे पैसों के पहाड़ पर बैठे हैं. हर जगह धन का अश्लील प्रदर्शन हो रहा है. मोहंती ने कहा कि वह उस तरह प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहती. हालांकि कहा कि कांग्रेस इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पार्टी(कांग्रेस) को पंगु बना दिया है. मुझे पुरी में जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था.

सुचरिता ने कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखा 

सुचरिता ने इस संबंघ में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखा है. पत्र में कहा कि पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारा अभियान बुरी तरह प्रभावित हुआ है, क्योंकि पार्टी ने मुझे फंड देने से इनकार कर दिया है. पार्टी के ओडिशा प्रभारी डॉ. अजॉय कुमार ने स्पष्ट रूप से मुझसे बचाव करने के लिए कहा है. सुचारिता मोहंती ने कहा कि वह एक सैलरीड प्रोफेशनल जर्नलिस्ट थी, जो 10 साल पहले चुनावी राजनीति में आयी. कहा कि मैंने पुरी में अपने कैम्पेन में अपना सब कुछ झोंक दिया. मैंने अपने चुनाव अभियान को फंड करने के लिए पब्लिक डोनेशन कैम्पेन चलाने की कोशिश की. लेकिन अब तक इसमें कोई विशेष सफलता नहीं मिली है. मैंने खर्च को न्यूनतम करने का प्रयास किया, पर असफल रही,

सुचारिता मोहंती  ने कहा, मैं बिना फंड के चुनाव नहीं लड़ सकती

मैं अपने दम पर धन नहीं जुटा सकी, इसलिए मैंने आपका और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का दरवाजा खटखटाया. अभियान के लिए आवश्यक पार्टी निधि देने का आग्रह किया. कहा कि धन की कमी हमें पुरी में विजयी अभियान से रोक रही है. पार्टी फंडिंग के बिना पुरी में अभियान चलाना संभव नहीं होगा. इसलिए, मैं पुरी संसदीय क्षेत्र के लिए कांग्रेस का टिकट वापस कर रही हूं. ऐसे समय में जब सत्तारूढ़ सरकार हर जगह धन का भद्दा प्रदर्शन कर रही है, मैं बिना फंड के चुनाव नहीं लड़ सकती.

2014 में भी पुरी से चुनाव लड़ चुकी हैं सुचारिता

भाजपा ने पुरी से संबित पात्रा को उतारा है. बीजद से अरूप पटनायक चुनाव मैदान में हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में संबित पात्रा बीजद के पिनाकी मिश्रा से मात्र 11714 वोटों के अंतर से चुनाव हार गये थे. मिश्रा को 538,321 और पात्रा को 5,26,607 वोट मिले थे. कांग्रेस के सत्य प्रकाश नायक 44,734 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे. इससे पहले 2014 के चुनाव में बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्रा ने कांग्रेस की उम्मीदवार सुचारिता मोहंती को यहां से हराया था. सुचारिता को 2,59,800 लाख वोट मिले थे. भाजपा के अशोक साहू को 2,15,763 वोट मिले थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही