Ranchi : झारखंड के मांडर विधानसभा सीट पर 22 साल बाद कांग्रेस पार्टी ने कब्जा जमाया है. कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 91839 वोट लाकर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दिया है. शिल्पी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की प्रत्याशी और मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को 23517 वोट से हरा दिया है. गंगोत्री कुजूर को उपचुनाव में 71545 वोट मिले. वहीं तीसरे नंबर पर AIMIM के प्रत्याशी देवकुमार धान हैं. उन्हें उपचुनाव में 22395 वोट मिला है. देवकुमार धान ने आखिरी बार 2000 में मांडर में कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर पार्टी को जीत दिलाई थी. 2005 के बाद से देवकुमार धान मांडर विधानसभा से हर बार अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़े, लेकिन वे चुनाव हारते रहे. पिछली बार उन्होंने बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ा था. इसे भी पढ़ें- BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-mandar-by-election-congress-candidate-shilpi-neha-tirkey-won-by-more-than-23000-votes/">BREAKING:
मांडर उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने मारी बाजी, 23000 से ज्यादा मतों से जीतीं !
क्रिकेट को मिला नया किंग, मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को ऐसे हराया
मांडर उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने मारी बाजी, 23000 से ज्यादा मतों से जीतीं !
पहले राउंड से ही शिल्पी की बनी रही बढ़त
21 राउंड की मतगणना में शिल्पी नेहा तिर्की दूसरे राउंड को छोड़कर हर राउंड में गंगोत्री कुजूर से आगे रहीं. दसवें राउंड में उन्होंने गंगोत्री कुजूर से 10,667 वोटों की बढ़त बना ली थी. वहीं 19वें राउंड में शिल्पी गंगोत्री से करीब 20 हजार वोट आगे पहुंच गईं. वहीं 20वें राउंड में शिल्पी गंगोत्री से 22 हजार वोट से आगे जा पहुंचीं. मतगणना के बाद कुछ राउंड के रुझान आने के बाद से ही बीजेपी खेमे में निराशा पसर गई थी. गंगोत्री कुजूर ने भी हार की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा है कि जनादेश स्वीकार है.बीजेपी को नहीं थी इतनी बड़ी हार की उम्मीद
मांडर में बीजेपी को जिस तरह से शिकस्त मिली है, उसने इसकी उम्मीद नहीं की थी. प्रदेश बीजेपी के सभी बड़े नेता मांडर में कैंप कर रहे थे. एसटी आरक्षित इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी हर रोज मांडर विधानसभा में दर्जन भर जन चौपाल लगा रहे थे और लोगों से जनसंपर्क कर रहे थे. उन्होंने चुनाव में भारी वोटों से जीत का दावा किया था, लेकिन बीजेपी को निराशा हाथ लगी. इसे भी पढ़ें- रणजी">https://lagatar.in/madhya-pradesh-the-new-king-of-ranji-cricket-defeated-41-time-champion-mumbai/">रणजीक्रिकेट को मिला नया किंग, मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को ऐसे हराया
Leave a Comment