Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने मनाई बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50 वीं वर्षगांठ

Advertisement
Advertisement
DHANBAD  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 16 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 की 50 वीं वर्षगांठ का औपचारिक समापन हुआ. समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने की. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम 1971 के शहीदों के तैल-चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.  मौके पर कार्यक्रम के जिला समन्वयक सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह मौजूद थे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज देश भर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व 1971 में बांग्लादेश का स्वतंत्रता संग्राम हुआ था. इस युद्ध में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश नामक राष्ट्र का निर्माण हुआ. उन्होंने कहा कि देश की सबसे सशक्त और तेजतर्रार नेत्री पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विदेशी शक्तियों के सामने नहीं झुकने का निश्चय किया और पाकिस्तान को विभाजित करते हुए बांग्लादेश अलग देश का निर्माण कर दक्षिण एशिया के भूगोल को ही बदल डाला था. पाकिस्तान पर यह जीत कई मायने में ऐतिहासिक थी और इस युद्ध में लगभग 96,000 सैनिकों को हथियार डालने के लिए विवश कर दिया गया था. कार्यक्रम के के जिला समन्वयक सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ मना रही है ,इसीलिए आज 1971 के शहीदों के समक्ष सभी देशवासी नतमस्तक हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bharat-darshan-special-tourist-train-leaves-from-dhanbad/">

धनबाद से भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही