Search

कांग्रेस ने गोड्डा में बदला प्रत्याशी : दीपिका के बदले अब प्रदीप यादव बने उम्मीदवार, रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट

  • - राहुल गांधी के दखल के बाद गोड्डा से बदले गये प्रत्याशी
  • - 20 अप्रैल को देवघर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी ने प्रत्याशी बदलने पर लगायी अपनी मुहर
New Delhi :   कांग्रेस ने गोड्डा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. दरअसल पार्टी में दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने से खासी नाराजगी थी. लगातार प्रत्याशी बदले की मांग हो रही थी. इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को नया उम्मीदवार बनाया है. वहीं पार्टी ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है. कई दिनों से इसके कयास लगाये जा रहे थे. [caption id="attachment_876573" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/4444-1.jpg"

alt="" width="1080" height="1356" /> कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट[/caption]

सुबोधकांत से आला कमान ने मांगा था उनके विकल्प का नाम

कांग्रेस आला कमान ने झारखंड में फाइनल और अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. रांची लोकसभा से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय के नाम पर मुहर लग गया है. गोड्डा से फुरकान अंसारी और धनबाद से ददई दुबे  को टिकट नहीं मिलने के बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि सुबोधकांत सहाय को रांची से टिकट नहीं मिलेगा. इसके पीछे की वजह उम्र बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, आला कमान ने सुबोधकांत से उनके विकल्प का नाम मांगा था. जिसपर सुबोधकांत ने आला कमान को अपनी बेटी का नाम अपने विकल्प के तौर पर सौंपा था.

राहुल के दखल के बाद अंतिम समय में बदला गया गोड्डा सीट का प्रत्याशी 

सबसे चौंकाने वाला निर्णय कांग्रेस आला कमान का गोड्डा लोकसभा सीट को लेकर रहा. कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को गोड्डा से उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के दखल के बाद अंतिम समय में गोड्डा लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया गया. राहुल गांधी के सलाह के बिना ही गोड्डा लोकसभा सीट से दीपिका सिंह पांडे को उतारने का निर्णय लिया गया था. कहा जा रहा है कि विगत 20 अप्रैल को बिहार दौरे पर जाने के क्रम में राहुल गांधी देवघर एयरपोर्ट पर रूके थे. इस दौरान प्रदीप यादव, दीपिका सिंह पांडे और डॉक्टर इरफान अंसारी से उनकी मुलाकात हुई थी. इस दौरान प्रदीप यादव ने राहुल गांधी से बातचीत की थी और उनको गोड्डा लोकसभा सीट की रणनीति के बारे में समझाया था. जिसके बाद राहुल ने इस मामले में दखल दिया. मौके पर ही उन्होंने दिल्ली के आला नेताओं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से बातचीत की और गोड्डा लोकसभा सीट के उम्मीदवार को लेकर आपत्ति जतायी. इसके बाद दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी. अंत में गोड्डा सीट से घोषित प्रत्याशी दीपिका सिंह पांडे का नाम वापस लेकर प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp