Search

कांग्रेस ने गरीबों को ठगा, केवल वोट लिया : मनीष जायसवाल

भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्थानीय लोगों संग मिलकर मनीष का किया स्वागत Hazaribagh:  लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्रांतर्गत डाड़ी प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायतों के दर्जनों गांवों का दौरा किया. मनीष ने अपने एवं भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए लोगों के बीच जनसंपर्क और जनसंवाद अभियान चलाया. सांसद प्रत्याशी मनीष ने डाड़ी प्रखंड क्षेत्र के बलसगरा, हुवाग, होन्होमोढ़ा, मिश्राइनमोढ़ा, रेलीगढ़ा (गिद्दी), डाड़ी, कनकी, रबोध, हेसालोंग, रेलीगढ़ा पंचायत के झुमरी महुआ, पटरंगी, बलसगरा, विनोद बिहारी महतो चौक, शर्मा टोला, चैनपुर लंगड़ा मोड़, बड़कीटांड़, चैनपुर, खपिया, कुर्रा, रिकवा, मिश्राइनमोढ़ा, वाशरी कॉलोनी, डाड़ी, होसिर, कनकी, रबोध, रियांग, सेनेगढ़ा, हैसालोंग बस्ती, हैसालोंग माइंस, एमपीआई रेलिगढ़ा और रेलीगढ़ा चांदनी चौक में जनसंपर्क और जनसंवाद अभियान चलाया. सभी जगहों पर ताशा की झंकार के बीच फूल माला पहनाकर स्वागत मनीष का स्वागत किया गया. तिलक-चंदन लगाकर भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्थानीय लोगों संग मिलकर मनीष का स्वागत किया और इस क्षेत्र से पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-three-gamblers-arrested-rs-71-thousand-recovered/">गढ़वा

: तीन जुआरी गिरफ्तार, 71 हजार रूपये बरामद

कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर वोट लिया : मनीष

मनीष जायसवाल ने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित किया. कहा कि कांग्रेस ने इस देश में करीब 62 सालों तक सत्ता में रहकर देश को और गरीबों को ठगने का काम किया. लेकिन भाजपा के महज़ करीब 15 साल के कार्यकाल में देश का सर्वांगीण विकास हुआ. वहीं देश की जनता के जीवन स्तर को भी ऊंचा उठाने का सकारात्मक पहल किया गया. कांग्रेस ने गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा देकर सिर्फ वोट लिया. लेकिन गरीबों का कोई उत्थान नहीं हुआ. भाजपा के बाजपेयी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में पीएम ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, भारत माला प्रोजेक्ट और मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाया, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कराने के साथ ही देश के गरीबों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाईं. बैंक में खाता खुलवाया, शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया, स्वच्छता अभियान चलाया, निशुल्क गैस चूल्हा और सिलेंडर दिया, कोविड में मुफ्त में वैक्सीन, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि सहित सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाईं. जिससे आपके जीवन में कई बदलाव आए. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिसने देश के लौहपुरुष सरदार वल्लबभाई पटेल का अपमान किया, उससे बदला लेने का यही सही समय है. मनीष जायसवाल ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-illegal-liquor-worth-rs-50-lakh-seized-accused-arrested/">पलामू

: 50 लाख रूपये की अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//