Search

 
 
 

कांग्रेस का दावा, IIT डायरेक्टर्स को आदेश, विदेश में मोहन भागवत से पूर्ववर्ती छात्रों का संवाद करायें...

National News : आरएसएस चीफ मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन का दौरा 25 अगस्त से शुरू हो रहा है. खबरों के अनुसार इस दौरान वे भारतीय प्रवासी समुदाय से बातचीत करेंगे.
 
आरएसएस चीफ मोहन भागवत (फाइल फोटो)

National News : आरएसएस चीफ मोहन भागवत का अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन का दौरा 25 अगस्त से शुरू हो रहा है. खबरों के अनुसार इस दौरान वे भारतीय प्रवासी समुदाय से बातचीत करेंगे. 

 

 

 

मोहन भागवत के दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आरोप लगाया है कि कई IIT डायरेक्टर्स को आदेश दिया गया है कि वे विदेशों में रहनेवाले अपने पूर्ववर्ती छात्रों से संपर्क करें. उनसे कहें कि वे अमेरिका में आरएसएस चीफ से मुलाकात करें.

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि अपने-अपने क्षेत्र के जाने-माने प्रोफेशनल कई IIT डायरेक्टर्स से कहा गया है कि वे पूर्व छात्रों (एलुमनाई) से संपर्क करें ताकि वे इस महीने के आखिर में अमेरिका दौरे पर आने वाले मोहन भागवत से मुलाकात कर सकें. जयराम रमेश ने  कहा, यह बात अस्वीकार्य है.

 

उन्होंने कहा, पूर्व छात्रों से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और सांसदों से मिलने के लिए कहना एक बात है,  लेकिन RSS प्रमुख से मिलने की बात कहना कहां से उचित है. 

 

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार मोहन भागवत का  दौरा प्रवासी भारतीयों से जुड़े स्थानीय संगठनों और संस्थाओं के निमंत्रण पर आयोजित किया जा रहा है.

 

आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जानकारी दी है कि मोहन भागवत 25 अगस्त से तीनों देशों की यात्रा पर रवाना होंगे. कहा कि उन्हें विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय से जुड़े संगठनों और संस्थाओं द्वारा आमंत्रित किया गया है.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही