Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांकीपुर नतीजों पर कांग्रेस का दावा, भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ में जनता ने बदला समीकरण

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि जिस सीट को भाजपा अपना सबसे मजबूत गढ़ मानती थी, वहां जनता ने उसे हरा दिया. राकेश सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक क्षेत्र रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि जिस सीट को भाजपा अपना सबसे मजबूत गढ़ मानती थी, वहां जनता ने उसे हरा दिया.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक क्षेत्र रही है. ऐसे में इस सीट पर मिली हार भाजपा के लिए बड़ा संदेश है. उन्होंने कहा कि जनता ने यह दिखा दिया कि लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है.

इसे भी पढ़ें -

 

उन्होंने कहा कि भाजपा देशभर में खुद को अजेय बताती रही, लेकिन बांकीपुर के नतीजों ने इस दावे को गलत साबित कर दिया. उनके अनुसार महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक समस्याओं और समाज को बांटने की राजनीति से लोग परेशान हैं और इसका असर चुनाव परिणाम में दिखाई दिया.

 

राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन जनता ने सत्ता के अहंकार और प्रचार की राजनीति को स्वीकार नहीं किया. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सीट की हार नहीं, बल्कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति घटते भरोसे का संकेत हैं.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार रोजगार, शिक्षा, किसानों की आय, महंगाई और संविधान की रक्षा जैसे मुद्दे उठाती रही है. भाजपा इन सवालों का जवाब देने के बजाय उनसे बचती रही और जनता ने चुनाव में इसका जवाब दे दिया.

 

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को अब विपक्ष पर आरोप लगाने या जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप झेलने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए. उनके अनुसार बांकीपुर का जनादेश बताता है कि जनता अब जवाबदेही चाहती है और यह परिणाम भाजपा के लिए भविष्य की राजनीति में भी एक चेतावनी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही