Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, रांची, गोड्डा, धनबाद पर हो सकता है प्रत्याशी का एलान

Ranchi : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज देर शाम दिल्ली में होगी. इस बैठक में बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी. बिहार में जहां कांग्रेस को नौ सीट मिली है. वहीं झारखंड में तीन सीट का एलान अब तक कांग्रेस ने कर दिया है. जबकि अब भी कांग्रेस ने अपने हिस्से में आयी अन्य तीन सीटों रांची, गोड्डा और धनबाद सीट के लिए के अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/bihar-10th-board-result-released-82-91-percent-students-passed-shivankar-kumar-of-purnia-state-topper/">बिहार

10th बोर्ड का रिजल्ट जारी, 82.91% छात्र पास, पूर्णिया के शिवांकर कुमार स्टेट टॉपर

रांची सीट पर सस्पेंस जारी

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के ज्वॉनिंग को देखते हुए रांची सीट को होल्ड में डाल दिया गया है. रांची को लेकर भी सबसे अधिक चर्चा हो रही है कि कांग्रेस क्या अपने पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय को पुन: उतारती है या कुरमी कास्ट फैक्टर को देखते हुए रामटहल को प्रत्याशी बनाती है.

गोड्डा में प्रदीप यादव और दीपिका सिंह पांडेय के बीच जोर आजमाइश

गोड्डा सीट को लेकर राजनीतिक तपिश बढ़ी हुई है. इस सीट से विधायक प्रदीप यादव और दीपिका सिंह पांडेय के बीच जोर आजमाइश चल रही है. पार्टी किसको उतारती है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. हालांकि इस सीट से कांग्रेस के दो विधायक डॉ इरफान अंसारी और उमा शंकर अकेला पूर्व सांसद फुरकान को लेकर दिल्ली में फिल्डिंग कर रहे हैं.

कांग्रेस के देरी के कारण कोयलांचल में बढ़ी हुई है राजनीतिक तपिश

भाजपा ने अपने सीटिंग एमपी पीएन सिंह का पत्ता काटकर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को चुनाव मैदान में उतारा है. मगर प्रत्याशी घोषित होने के बाद ढुल्लू को अपने ही नेताओं से परेशान होना पड़ा है. ऐसे में अब सभी की नजर कांग्रेस के प्रत्याशी पर टिकी है. वैसे तो इस सीट के लिए कई दावेदार पहले से हैं, जिसमें पूर्व सांसद ददई दुबे, अजय दुबे, मन्नान मल्लिक, विजय सिंह, अशोक सिंह आदि शामिल हैं. मगर विधायक अनुप सिंह, उनके छोटे भाई कुमार गौरव भी एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं. इस सीट से पार्टी अपनी महिला विधायक पूर्णिमा सिंह को चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी, मगर उसने इनकार कर दिया था. मगर बदले राजनीतिक हालात के बीच पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली बुलाकर बात की. अब इनसे नेतृत्व की किन बिंदुओं पर बातचीत हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, मगर पूर्णिमा नीरज सिंह के नाम की चर्चा फिर से शुरू गयी है.

चतरा-पलामू पर से भी उठ सकता है पर्दा

कांग्रेस ने पलामू और चतरा से एक ही सीट राजद को देने का मन बनाया है. मगर राजद द्वारा यह दावा कि वह दोनों सीट पर चुनाव लड़ेगा. सहमति बन गयी है. इसके बाद इन सीटों पर सस्पेंस और बढ़ गया है. यह भी बातें सामने आयी कि बिहार में नौ सीट कांग्रेस को इसी शर्त पर मिली है कि वह झारखंड में राजद को पलामू और चतरा दोनों सीट देगी. अब इन सीटों पर भी पर्दा उठने की संभावना है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-alok-was-murdered-by-his-friends-over-a-money-dispute-while-drinking-alcohol-3-arrested/">रांची:

शराब पीने के दौरान पैसे के विवाद में दोस्तों ने ही की थी आलोक की हत्या, 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही