Search

 
 
 

लगातार हार रही कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है : भाजपा

National News :  शिवराज सिंह चौहान ने कहा,लगातार चुनाव हारना और उसके बाद विरोध-प्रदर्शन करना या सड़कों पर उतरना कांग्रेस की नियति बन गयी है.. इसकी वजह चुनाव आयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस का खुद का दिशाहीन नेतृत्व है.
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

National News : भाजपा ने आज कांग्रेस और  राहुल गांधी पर करारा हमला किया. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि कांग्रेस कई सालों से लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही है, 


उन्होंने कहा कि अब तो कांग्रेस ऐसी स्थिति में पहुंच गयी है कि चुनाव में हार के लिए संवैधानिक संस्थाओं को दोष देना शुरू कर दिया है. 

 

 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा,लगातार चुनाव हारना और उसके बाद विरोध-प्रदर्शन करना या सड़कों पर उतरना कांग्रेस की नियति बन गयी है.. इसकी वजह चुनाव आयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस का खुद का दिशाहीन नेतृत्व है.


श्री चौहान ने कहा,  उत्तर प्रदेश में उनकी  लगातार आपस में  कलह चल रही है, पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलना पड़ा, कई जगहों पर नेतृत्व को लेकर अंदरूनी झगड़े चल रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा, यह कांग्रेस का नेतृत्व है. ऐसा नेतृत्व जो न तो देश को जानता है और न ही यहां के लोगों को.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही