Search

बिहार में कांग्रेस ने बनाई राजनीतिक मामलों की कमेटी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Patna: बिहार में कांग्रेस पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार पार्टी के नेता काम कर रहे है. इसी के तहत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, सीनियर नेता मदन मोहन झा और अनिल शर्मा की पहल पर राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया गया है. जिसकी मंजूरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दे दी है. इस कमेटी में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पार्टी महासचिव तारिक अनवर और कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन को भी शामिल किया गया है. इस कमेटी में बिहार में राजनीतिक मामलों की 24 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. बिहार में कांग्रेस की इस कमेटी में 10 नेताओं को अतिरिक्त रूप से विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. विशेष आमंत्रित लोगों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, महासचिव तारिक अनवर और पार्टी सांसद रंजीत रंजन और मोहम्मद जावेद शामिल हैं. इसके अलावा शकील अहमद, अफाक आलम, मुरारी प्रसाद गौतम, शकील अहमद खान, चंदन यादव और तौकीर आलम को भी पैनल में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया है. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-journalist-bablu-mandals-mother-passed-away/">चक्रधरपुर

: पत्रकार बबलू मंडल की माता का निधन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp