Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम की सुपारी वाली टिप्पणी पर कांग्रेस भड़की, सिब्बल ने कहा, मोदी जी हमें नाम बतायें… हम उन पर मुकदमा करेंगे

NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुपारी वाली टिप्पणी कांग्रेस को रास नहीं आयी है.  राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आज रविवार को उनसे उन लोगों के नाम बताने के लिए कहा, जिन्होंने उनकी ( मोदी) छवि बिगाड़ने के लिए सुपारी दे रखी है और कहा कि हमें उन पर मुकदमा चलाने दें. बता दें कि भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद मोदी ने वहां जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था, हमारे देश में कुछ लोग हैं, जो 2014 के बाद से ही यह ठानकर बैठे हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से बोला भी है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/rahul-gandhi-sentenced-to-two-years-in-the-modi-surname-case-will-appeal-in-surats-sessions-court-on-monday/">मोदी

सरनेम मामले में दो साल की सजा पाये राहुल गांधी सोमवार को सूरत के सेशन कोर्ट में अपील करेंगे

कुछ लोगों को मोदी की कब्र खोदने का ठेका दिया गया है

उन्होंने अपना संकल्प घोषित किया है कि हम मोदी की छवि को धूमिल करके रहेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा था, इसके लिए इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है और खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं. इन लोगों का साथ देने के लिए कुछ लोग देश के भीतर हैं और कुछ देश के बाहर भी बैठकर अपना काम कर रहे हैं. इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने कहा, मोदी जी का आरोप : उन्होंने देश के भीतर और बाहर कुछ लोगों को मोदी की कब्र खोदने का ठेका दिया है. कृपया हमें इन लोगों, संस्थानों या देशों के नाम बताइए. यह कोई सरकारी रहस्य नहीं हो सकता. हमें उन पर मुकदमा चलाने दीजिए. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/big-news-from-telangana-police-arrested-accused-of-stealing-data-of-66-9-crore-people-and-companies/">तेलंगाना

से आयी बड़ी खबर, 66.9 करोड़ लोगों और कंपनियों का डेटा चोरी करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही