Search

 
 
 

लातेहार: अविभाजित बिहार में कांग्रेस ने दिये 5 विधायक, आज सीट के लिए तरस रही

 
-1952 में गिरजानंदन सिह ने खोला था खाता -हरिदर्शन राम थे आखिरी विधायक -झारखंड गठन के बाद नहीं बना एक भी कांग्रेस का विधायक Ashish Tagore Latehar: अविभाजित बिहार में लातेहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने पांच-पांच विधायक दिये हैं. लेकिन झारखंड गठन के बाद यहां से कांग्रेस को एक भी विधायक नहीं मिला. आज यहां कांग्रेस सीट तक के लिए तरस रही है. कभी लातेहार की सीट गठबंधन के घटक दल को चला गया तो कभी कांग्रेस का प्रत्याशी खड़ा भी हुआ तो जीत नहीं पाया. अविभाजित बिहार में हुए 1952 के विधानसभा चुनाव में लातेहार के गिजनांदन सिंह पहले कांग्रेस विधायक बने थे. हालांकि 1957 के चुनाव में गिरजानंद सिंह छोटानागपुर संस्थाल परगनाज जनता पार्टी के जॉन मुंजनी से हार गये. 1962 में लगातार दूसरी बार जॉन मुंजनी लातेहार से विधायक चुने गये. 1967 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टी. सिंह लातेहार से दूसरे कांग्रेस विधायक चुने गये. 1969 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी झमन सिंह भारतीय जनसंघ के यमुना सिंह से हार गये. इसके बाद 1972 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजय विजय कुमार ने भाजसं के यमुना सिह को हरा कर लातेहार के तीसरे काग्रेस विधायक बने. 1977 में जनता पार्टी के रामदेव राम लातेहार के विधायक चुने गये.

लगातर दूसरी बार विधायक चुने गये हरिदर्शन राम

1980 में कांग्रेस के हरिदर्शन राम ने रामदेव राम को हरा कर लातेहार के चौथे कांग्रेसी विधायक चुने गये. साल 1985 में एक बार फिर हरिदर्शन राम लातेहार से पांचवें व आखिरी कांग्रेसी विधायक चुने गये. 1990 में भाजपा के रामदेव राम ने हरिदर्शन राम को हरा दिया था. 1995 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही. कांग्रेस के हरिदर्शन राम को राजद के बालजीत राम ने हराया.

दरकने लगी कांग्रेस की दीवार

1995 के बाद से कांग्रेस की दीवार लातेहार विधानसभा क्षेत्र में दरकने लगी. झारखंड गठन के बाद कांग्रेस चुनावों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका. 2000 के चुनाव में कांग्रेस के लक्षमण गंझू 1802 वोट ला कर पांचवें स्थान पर रहे थे. जदयू के बैद्यनाथ राम चुनाव जीते. गठबंधन के तहत कांग्रेस ने 2005 का चुनाव यहां नहीं लड़ा और राजद का समर्थन किया. 2009 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी उतारा. कांग्रेस के सुरेश राम 7865 वोट ला कर चौथे स्थान पर रहे. साल 2014 व 2019 के विधानसभा चुनावों में गठबंधन के तहत लातेहार में कांग्रेस ने गठबंधन दलों का समर्थन किया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/mahua-maji-will-be-jmm-candidate-from-ranchi-party-made-official-announcement/">रांची

से महुआ माजी होंगी JMM प्रत्याशी, पार्टी ने की आधिकारिक घोषणा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही