NewDelhi/Ahmedabad : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है. खबर है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी 5 सितंबर, सोमवार को अहमदाबाद के रिवरफ्रंट से चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे. इस क्रम में वे यहां 52 हजार बूथ प्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे. साथ ही वे प्रभारी नेता सहित प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर राजनीतिक परिस्थिति की समीक्षा करने वाले हैं.. य़ह किसी से छुपा हुआ नहीं है कि गुजरात में पिछले कई सालों से कांग्रेस की कमजोर स्थिति बनी हुई है. बता दें कि उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया में ढील, बूथ स्तर पर कमजोर प्रबंधन आदि कारणों को लेकर राहुल गांधी ने पहली बार बूथ स्तर पर ध्यान केंद्रित कर बूथ प्रबंधन पर जोर दिया है. सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर राहुल गांधी बूथ प्रतिनिधियों के साथ मंथन करेंगे. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/cant-criticize-pm-modi-today-danger-of-going-to-jail-said-former-supreme-court-judge/">आज
पीएम मोदी की आलोचना नहीं कर सकते, जेल जाने का खतरा, बोले, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, कानून मंत्री बरसे
की न्यूज डायरी।।04 सितंबर।।आज लौटेंगे राज्यपाल,सियासी हलचल।।हेमंत क्यों ले रहे ताबड़तोड़ फैसले।।पांडू की घटना पर BJP ने CM को घेरा।।नाबालिग से गैंगरेप,7 दोषी करार।।बिहार जल्द होगा JDU मुक्त-सुमो।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
पीएम मोदी की आलोचना नहीं कर सकते, जेल जाने का खतरा, बोले, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज, कानून मंत्री बरसे
राहुल गांधी उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा करेंगे
खबर है कि प्रदेश नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा करेंगे इसके बाद कांग्रेस की चुनाव समिति की पहली बैठक होगी. इसी दिन स्क्रीनिंग कमेटी भी बैठक करेगी. 15 सितंबर तक उम्मीदवारों की सूची घोषित की जा सकती है. खबरों के अनुसार पहली सूची में 30-40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-september-04-governor-will-return-today-political-turmoil-including-many-news-and-videos/">सुबहकी न्यूज डायरी।।04 सितंबर।।आज लौटेंगे राज्यपाल,सियासी हलचल।।हेमंत क्यों ले रहे ताबड़तोड़ फैसले।।पांडू की घटना पर BJP ने CM को घेरा।।नाबालिग से गैंगरेप,7 दोषी करार।।बिहार जल्द होगा JDU मुक्त-सुमो।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
Leave a Comment